2025 की 5 सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी, जिन्होंने हिला दिया पूरा बॉलीवुड, सैफ पर हमले से दीपिका की डिमांड तक…जानें सब


bollywood- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@NETFLIX_INDIA/@DEEPIKAPADUKONE
2025 के सबसे बड़े विवाद

बॉलीवुड और विवादों का नाता उतना ही पुराना है, जितना इस इंडस्ट्री का इतिहास। कभी फिल्म में कास्टिंग को लेकर विवाद खड़े हो जाते हैं तो कभी फिल्मों पर कानूनी केस हो जाना। लेकिन, इस बार बॉलीवुड में कुछ ऐसे विवाद खड़े हो गए, जो पहले कभी देखने को नहीं मिले। एक तरफ सैफ अली खान पर उनके ही घर के भीतर घुसकर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया तो वहीं परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ में अपनी आवाजाही से हलचल पैदा कर दी। अब जब ये साल जाने को है तो चलिए जानते हैं 2025 की कुछ ऐसी कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में, जिसने पूरी इंडस्ट्री हिलाकर रख दी।

सैफ अली खान पर चाकू से हमला

इस साल की शुरुआत में सैफ अली खान पर एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था। 15 जनवरी की रात करीब ढाई बजे एक शख्स सैफ-करीना के घर में चोरी के इरादे से दाखिल हुआ और पकड़े जाने पर सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया। शख्स ने सैफ अली खान पर करीब 6 वार किए, जिसके चलते अभिनेता खून से लथपथ हो गए। इस हमले के बाद सैफ ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे थए, जहां उनकी सर्जरी हुई और कुछ दिन चले इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

परेश रावल और ‘हेरा फेरी 3’ विवाद

जैसे ही मेकर्स ने ‘हेरा फेरी 3’ का ऐलान किया, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन इसी बीच खबर आई की फ्रेंचाइजी में बाबू भैया के किरदार से दर्शकों को हंसाने वाले परेश रावल अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। परेश रावल ने खुद एक पोस्ट करते हुए इस बात की पुष्टि की, जिसके बाद मामला धीरे-धीरे बढ़ता गया और कोर्ट तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में परेश रावल ने अपना मन बदल लिया और हेरा फेरी 3 में वापसी कर ली, जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली।

दीपिका पादुकोण 2 फिल्मों से हुईं आउट

इस साल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज में से एक दीपिका पादुकोण की कथित 8 घंटे की शिफ्ट भी रही, जिसे लेकर विवाद इतने बढ़ गए कि दीपिका पादुकोण को 2 बिग बजट फिल्मों से हाथ धोना पड़ गया। पहले तो अभिनेत्री को संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ से बाहर का रास्ता दिखा दिया और उसके बाद दीपिका ‘कल्किः 2898 एडी’ के सीक्वल से भी हाथ धो बैठीं, जिसकी वजह उनकी कथित 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड और कुछ अन्य शर्तें बताई गई हैं।

दिलजीत दोसांझ बॉयकॉट कॉल

मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी इस साल काफी चर्चा में रहे, कभी पॉजिटिव तो कभी निगेटिव कारणों से। उनके दिल लुमिनाटी कॉन्सर्ट ने जहां दुनियाभर में धूम मचाई तो वहीं अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर उन्होंने विवाद खड़े कर दिए। जबकि, भारत  में 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया था। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, दर्शकों ने दिलजीत दोसांझ को बॉयकॉट करने की मांग शुरू कर दी।

उदित नारायण ने फैंस को KISS करके किया विवाद

इस साल की शुरुआत में एक कॉन्सर्ट के वीडियो वायरल हुए, जिसमें वह अपनी फीमेल फैंस को गालों और फिर होंठों पर किस करते नजर आए। इन वीडियोज के सामने आने के बाद कई लोगों ने सिंगर को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। इसके बाद सिंगर के एक-एक कर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें सिंगर ऐसे ही अपनी महिला फैंस को किस करते दिखे थे। इस पर उदित नारायण ने जो प्रतिक्रिया दी, उस पर और बवाल खड़ा हो गया। सिंगर का कहना था कि ‘फैंस इतने दीवाने होते हैं, और हम लोग इस तरह नहीं हैं। हम तो डीसेंट लोग हैं। कुछ लोग इसे प्यार जताने का तरीका मानते हैं और ऐसे ही प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन, उड़ाने-फेंकने जैसी बातें करने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वहां पर भीड़ होती है और हमारे पास बॉडीगार्ड्स भी होते हैं। फैंस को लगता है कि उन्हें मौका मिल रहा है मिलने का, तो कुछ लोग हाथ मिलाते हैं और कुछ हाथ पर किस भी कर लेते हैं। ये सब उनकी दीवानगी का हिस्सा है। हमें इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए।’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *