भाजपा मुख्यालय पहुंचे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, अमित शाह ने किया स्वागत


भाजपा मुख्यालय पर स्वागत के लिए पहुंचे अमित शाह। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
भाजपा मुख्यालय पर स्वागत के लिए पहुंचे अमित शाह।

नई दिल्ली: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े सहित अन्य नेताओं ने नितिन नबीन का स्वागत किया। इसके बाद नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, यहां पर भी नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और धर्मेद्र प्रधान सहित भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर नितिन नबीन का स्वागत किया। 

कौन हैं नितिन नबीन?

नितिन नबीन अभी बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री हैं। पटना के बांकीपुर सीट से 2006 उपचुनाव के बाद से लगातार 5 बार से विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं। वह कायस्थ समाज से आते हैं और इस समय बिहार मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज से वो इकलौते मंत्री हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी BJP के कद्दावर नेता थे। पिता के निधन के बाद नितिन नवीन उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। नितिन महज 45 साल की उम्र में बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं।

यह भी पढ़ें-

 

 

BJP के नए BOSS नितिन नबीन की वह ‘साइड स्टोरी’ जो किसी को पता नहीं, आज दिल्ली में होगा जोरदार स्वागत

जब नितिन नबीन को स्टेज पर ही आया फोन कॉल, हाईकमान के फैसले से थे अनजान, साथ में थे सम्राट चौधरी

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *