Lionel Messi GOAT India Tour 2025: दिल्ली के बाद वनतारा जाएंगे लियोनल मेसी, अंबानी से होगी मुलाकात


Lionel Messi- India TV Hindi
Image Source : PTI
लियोनल मेसी

लियोनेल मेसी का GOAT इंडिया टूर आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह दिल्ली के बाद एक और राज्य जा सकते हैं। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर एक और दिन भारत में रुकेंगे। मेसी अपने भारत दौरे के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचे थे। जहां उनकी मुलाकात कई बड़े हस्तियों से हुई।

गुजरात के वनतारा जा सकते हैं लियोनल मेसी

मेसी ने सोमवार, 15 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपने GOAT इंडिया टूर के आखिरी दिन साथी फुटबॉल स्टार लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ एक खास इवेंट में हिस्सा लिया। हालांकि, अब वह एक और दिन भारत में रुकेंगे और सुआरेज के साथ गुजरात के वनतारा जाएंगे। मिली जानकारी मुताबिक दोनों खिलाड़ी वंतारा में रुकेंगे और वहां रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी से उनकी मुलाकात हो सकती है। मेसी को 15 दिसंबर की देर रात या 16 दिसंबर की सुबह भारत से निकलना था, लेकिन अब वह भारत में एक और रात बिताएंगे।

ICC अध्यक्ष जय शाह ने मेसी को दी स्पेशल जर्सी

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे थे और यह उनके GOAT इंडिया टूर का आधिकारिक तौर पर तीसरा और अंतिम दिन है। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में मेसी ने ICC के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने दिग्गज फुटबॉलर को अगले साल भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की जर्सी गिफ्ट में दी और साथ ही में उन्हें भारत बनाम यूएसए मैच की टिकट भेंट में दी। इस दौरान उनके साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद रहे।

मेसी ने भारतीय फैंस का किया धन्यवाद

मेसी ने कहा कि आपने हम पर जो प्यार लुटाया, उसके लिए दिल से धन्यवाद। हमारे लिए यह अनुभव सचमुच बेहद खास रहा। भले ही यह सफर बहुत छोटा और काफी व्यस्त था, लेकिन इतना सारा प्यार मिलना अद्भुत था। मुझे पहले से पता था कि भारत में हमारे लिए स्नेह है, लेकिन इसे करीब से महसूस करना वाकई अविश्वसनीय रहा। इन दिनों आपने हमारे लिए जो कुछ भी किया, वह हैरान करने वाला था। यह सब एक तरह की खूबसूरत दीवानगी जैसा था। आप सभी के इस प्यार के लिए शुक्रिया। हम जरूर किसी दिन फिर लौटेंगे, शायद कोई मैच खेलने के लिए या किसी और मौके पर, लेकिन इतना तय है कि हम दोबारा भारत आएंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद, शुक्रिया।

यह भी पढ़ें

दिल्ली में आकर क्रिकेट के रंग में रंगे फुटबॉलर मेसी, ICC अध्यक्ष जय शाह ने गिफ्ट में दी टी20 वर्ल्ड कप की जर्सी

IPL Auction से 24 घंटे पहले इस खिलाड़ी ने ठोका धमाकेदार शतक, अब तक इस टूर्नामेंट में खेले हैं तीन मैच





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *