Motorola Edge 70 भारत में लॉन्च, Samsung Galaxy S25 Edge से मुकाबले में जानें कौन भारी पड़ा


Motorola VS Samsung- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA/SAMSUNG
मोटोरोला एज 70 बनाम सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एज

Motorola Edge 70 Launch: मोटोरोला एज 70 आज भारत में लॉन्च हो चुका है और ये फोन कई रिटेलर्स के जरिए आप खरीद पाएंगे जिनमें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम शामिल हैं। Qualcomms Snapdragon 7 Gen 4 चिपसैट से लैस ये फोन  5000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी से लैस है और जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है जो स्क्वेयर शेप के कैमरा मॉड्यूल में स्थित रहता है। 

Motorola Edge 70 की कीमत और उपलब्धता

Motorola Edge 70 की भारत में कीमत 29,999 रुपये होगी और ये इसके 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए होगी। हालांकि इस पर कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी पर 1000 रुपये तक की छूट मिलेगी। यह फोन भारत में 23 दिसंबर से Flipkart, Motorola India के ऑनलाइन स्टोर और अन्य ऑफलाइन रिटेल चैनलों पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Motorola Edge 70 पैंटोन ब्रॉन्ज ग्रीन, पैंटोन गैजेट ग्रे और पैंटोन लिली पैड रंगों में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy S25 Edge से मुकाबले में जानें कौन भारी पड़ा

डिजाइन के मामले में 

  • मोटोरोला एज 70 हल्का है जबकि गैलेक्सी एस25 एज पतला है।
  • मोटोरोला एज 70 में IP68 और IP69 दोनों रेटिंग हैं जबकि गैलेक्सी एस25 एज में सिर्फ IP68 रेटिंग है।
  • गैलेक्सी एस25 एज के आगे और पीछे दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है।

स्क्रीन

  • स्क्रीन के मामले में दोनों में 6.7-इंच की स्क्रीन है।
  • मोटोरोला एज 70 की स्क्रीन अच्छी है लेकिन महंगे स्मार्टफोन्स के प्रीमियम टेक्नोलॉजी से कहीं-कहीं कम रह जाती है।
  • गैलेक्सी एस25 एज में गैलेक्सी एस25 प्लस जैसा ही स्क्रीन है।

कैमरा के बारे में क्या है खास

  • Motorola Edge 70 में 50MP का मुख्य कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 Edge में 200MP का मुख्य कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। दोनों ही हैंडसेट बेहतरीन तस्वीरें खींचते हैं, हालांकि S25 Edge इस मामले में बेहतर है।

परफॉरमेंस 

  • गैलेक्सी के लिए स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 4 बनाम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 
  • हालांकि मोटोरोला एज 70 की चिप मिड-रेंज की है, फिर भी यह रोजमर्रा के यूज में अच्छा परफॉर्म करती है।
  • सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज ज्यादा पावरफुल है, लेकिन यह एज 70 की तुलना में ज्यादा गर्म हो जाता है।
  • बैटरी के मामले में सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज विनर साबित होता है।

Motorola Edge 70 VS Samsung Galaxy S25 Edge का नतीजा

यहां किए गए कंपेरिजन में सैमसंग गैलेक्सी S25 एज सबसे आगे रहा है फिर भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। गैलेक्सी S25 एज न सिर्फ मोटोरोला एज 70 से काफी महंगा है, बल्कि इसकी बैटरी लाइफ भी कम है। हालांकि एज 70 में मिड-रेंज चिपसेट लगा है, इसमें उतने सालों का सपोर्ट नहीं मिलता और यह महंगे S25 एज जितना पॉलिश्ड भी नहीं है। 

अगर आप अपने अगले फोन पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते और एक ऐसे स्मार्टफोन से खुश हैं जो अच्छी तस्वीरें ले सके और कुछ हल्के-फुल्के गेम भी खेल सके, तो मोटोरोला एज 70 एक बढ़िया विकल्प है। दूसरी तरफ अगर आपको ज्यादा पावर, बेहतर कैमरा सेटअप और सात साल का सपोर्ट चाहिए और इसके लिए खर्च करने में कोई दिक्कत नहीं है, तो S25 एज एक अच्छा विकल्प है। बस अपने साथ चार्जर रखने की आदत डाल लें।

ये भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच गोलीबारी से जुड़े सवालों पर AI चैटबॉट ग्रोक ने दिए भयंकर गलत जवाब, यूजर्स कर रहे आलोचना





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *