क्या दिल्ली में होने वाली है बारिश! 10 से ज्यादा राज्यों में शीतलहर की चेतावनी, जाने आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम


कोहरे के बीच जाते लोग- India TV Hindi
Image Source : PTI
कोहरे के बीच जाते लोग

नई दिल्लीः दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कई राज्यों में घना कोहरा भी पड़ रहा है। विज़िबिलिटी कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, शिमला और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने 17 से 20 दिसंबर के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। साथ ही इन राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 

5°-10 डिग्री तक पहुंचा तापमान

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद,  हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई जगहों पर 5°-10 डिग्री तक दर्ज किया गया। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8°C आदमपुर (पंजाब) और भोपाल (मध्य प्रदेश) में दर्ज किया गया। पहाड़ी राज्यों में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 1-2°C तक गिर सकता है। 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 दिसंबर को दिल्ली में आसमान साफ ​​रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 से 25°C और 09 से 11°C के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने की संभावना है। दोपहर में हवा की रफ़्तार पश्चिम दिशा से 15 किमी प्रति घंटे ही रहेगी। 18 दिसंबर को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी।  

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *