
खुद से करें लेयर कट
महिलाओं के खर्चे में ब्यूटी पार्लर का खर्च काफी ज्यादा होता है। कई बार हफ्ते में तो कई बार 15 दिन में सैलून जाना पड़ जाता है। महीने दो महीने में बाल कटाने या ट्रिम कराने की जरूरत भी पड़ जाती है। अगर कुछ अच्छा हेयर स्टाइल वाला कट चाहिए तो इसके लिए पैसे भी ज्यादा चुकाने पड़ते हैं। महिलाओं के सिंपल हेयर कट का चार्ज भी 400-500 रुपए होता है। स्टाइलिंग के लिए हजारों रुपए चुकाने पड़ जाते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसी मजेदार और बेहद आसान ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप अपने बाल खुद ही काट सकते हैं। आप लेयर्स और स्टेपकट में अपने बालों को काट सकती हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है कि आप 10 मिनट में पूरा हेयर कट कर लेंगी और सारे बाल एक जैसे परफेक्ट कटकर तैयार होंगे। बिना मेहनत के घर में खुद से लेयर कट और स्टेपकट बाल काट सकते हैं। जानिए क्या करना होगा।
खुद से घर में लेयर कट बाल कैसे काटें?
पहला स्टेप- इसके लिए सबसे पहले अपना बालों को अच्छी तरह से शैंपू कर लें। बाल जब हल्के गीले हों तो किसी मोटी कंघी से कोम कर ले। अब सिर को आगे की ओर छुकाएं जैसे शैंपू करने के लिए पूरे बालों को आगे की ओर लेकर आते हैं। बालों को अब किसी पतली कंघी से सुलझालें और आगे की ओर करके अच्छी तरह कोम करते रहें। अब माथे के बिल्कुल ऊपर यानि आगे की ओर बालों की एक चोटी बना लें। चोटी ऐसी हो कि सारे बाल उसके अंदर आ जाएं और अच्छी तरह से खिंचे हुए हों।
दूसरा स्टेप- अब चोटी को भी अच्छी तरह से कोम कर लें और जितने वाल काटने हैं जैसे 2 इंच या 3-4 इंच काटने हैं उतनी ही अपनी चोटी को काट लें। चोटी को बिल्कुल एक समान काटना है। यानि सारे बाल एक समान कटने चाहिए। चोटी को बार-बार कोम करके चेक कर लें कि बाल ऊंचे नीचे तो नहीं कट रहे हैं। जब लगे कि सारे बाल एक जैसे कट चुके हैं और चोटी में सारे बालों की एक जैसी लंबाई है तो बालों को खोल लें। अब सारे बालों को पीछे की ओर करें। आप देखेंगे खूबसूरत लेयर कट बालों में नजर आएगा। आप इसे स्टेप कट भी कह सकते हैं। आपको बालों में लेयरिंग साफ नजर आएगी। अब बालों को ड्रायर की मदद से सुखा लें और तैयार है आपका खूबसूरत हेयर स्टाइल वो भी बिना पैसे खर्च किए।
