मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, तोरबंग में लौटे विस्थापितों पर फायरिंग, 1 घायल; दहशत में आ गए लोग


manipur firing- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO)
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में फिर गोलीबारी से तनाव बढ़ा।

मणिपुर के बिष्णुपुर और चूड़ाचांदपुर जिले के बाहरी इलाकों में मंगलवार रात गोलीबारी के कारण अशांत राज्य में नया तनाव पैदा हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.30 बजे मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले की सीमा से लगे तोरबंग और फौगाकचाओ इखाई इलाकों के पास कई बार गोलीबारी की गई। चूड़ाचांदपुर की तरफ से कुछ अनजान हथियारबंद बदमाशों ने तोरबंग गांव पर हमला किया और सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।

हथियारबंद बदमाशों ने बम फेंके

इन अनजान हथियारबंद बदमाशों ने कथित तौर पर बमों का भी इस्तेमाल किया, जो करीब 20 मिनट तक चले। पहाड़ी इलाकों के पास हुई ताजा गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

हमले में एक नागरिक घायल

अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस घटना में एक नागरिक घायल हुआ है, हालांकि घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हुई है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम गोलीबारी के कारण और उसके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। लेकिन तोरबुंग में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। फौगाकचाओ इखाई और तोरबुंग के स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकार के निर्देश पर 67 परिवारों के लगभग 389 विस्थापित लोगों को तोरबुंग में बसाया गया।

मणिपुर हिंसा में 260 से ज्यादा लोग मारे गए

बता दें कि मणिपुर में 2023 में हुई हिंसा में 260 से ज्यादा लोग मारे गए और 60,000 से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए। इस संकट को कंट्रोल करने के लिए, मणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। हालांकि, सरकार की पहल से विस्थापित लोगों को बिष्णुपुर जिले से फिर से बसाने का काम शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें-

मणिपुर से हटने वाला है राष्ट्रपति शासन? भाजपा ने पार्टी विधायकों को दिल्ली बुलाया

“सरकार के मामलों में दखल नहीं देता, लेकिन मणिपुर में…”, जानें इम्फाल में क्या बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *