
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
नई दिल्लीः कथित तौर पर एक मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब खींचने के मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में उतर आए हैं। हिजाब खींचने के बाद हो रहे विवाद पर जब पत्रकारों ने गिरिराज सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा “इसमें गलत क्या है”? ये भारत देश है, कोई इस्लामिक स्टेट नहीं। महिला नौकरी रिफ्यूज करे या जहन्नुम में जाए…।
गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के बचाव में कही ये बातें
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तर्क दिया कि महिला के पास अपना चेहरा छिपाने का कोई कारण नहीं था। “अगर कोई नियुक्ति पत्र लेने आया है, तो उसे अपना चेहरा दिखाने से क्यों डरना चाहिए? जब आप वोट देने जाते हैं तो क्या आपको अपना चेहरा दिखाने की ज़रूरत नहीं है?”
गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने एक गार्जियन की हैसियत से उसका हिजाब खींचा था। यह भारत है। नीतीश कुमार ने जो किया वह सही किया। जब पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि लड़की ने नौकरी रिफ्यूज कर दी है तो उन्होंने कहा कि वह नौकरी रिफ्यूज करे या जहन्नुम में जाए…।
यहां देखें वीडियो
