यूरोप के लोग इन जगहों पर मनाते हैं नए साल का जश्न, पानी की तरह बहाते हैं पैसा, नाइट लाइफ का लेते हैं पूरा मजा


यूरोप के लोग यहां मनाते हैं जश्न- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
यूरोप के लोग यहां मनाते हैं जश्न

नए साल का जश्न मनाने के लिए यूरोप में बेहद खूबसूरत जगह हैं। यूरोप के अमीर लोग इन देशों में जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं। यहां दिसंबर से ही जश्न की तैयारियां शुरू हो जाती है। क्रिसमस से पार्टी शुरू होती है जो नए साल तक चलती है। खूबसूरत बीच, सनशाइन, नाइट लाइफ, पार्टी, आर्ट, कल्चर और शानदार खाने के साथ लोग नए साल का स्वागत करते हैं। अगर आप भी नए साल का जश्न कुछ स्पेशल अंदाज में मनाना चाहते हैं तो इन जगहों का रुख कर सकते हैं।

यूरोप के लोग यहां मनाते हैं नए साल का जश्न

मैडिएरा, पुर्तगाल- नए साल का जश्न मनाने के लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है मैडिएरा। इस आइसलैंड पर क्रिसमस और नए साल का जश्न बेहद खास होता है। यहां की मदीरा वाइन (Madeira wine) पूरी दुनिया में फेमस है। यहां के शानदार लैंडस्केप, मार्केट और शानदार वाइन नए साल के जश्न को और भी मजेदार बना देती हैं। हरे-भरे जंगलों में लेवाडास के किनारे लॉंग वॉक, ननों की घाटी में हिडन जैम्स को खोजना, डॉल्फ़िन देखने के लिए कैटामरान की सवारी करना लोगों को खूब पसंद होता है। यहां के बीच पर रिलेक्स करना और लग्जरी का मजा लेना वाकई शानदार अनुभव होता है।

मारबेला, स्पेन- सन कैपिटल के रूप में फेमस मारबेला नए साल के जश्न के लिए यूरोपियन्स की पसंद है। भूमध्य सागर का गर्म पानी, पुएर्तो बानूस की पारंपरिक गलियों या डिज़ाइनर बुटीक से शॉपिंग करना नए साल को यादगार बना सकता है। यूरोप के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक में धूप से भरपूर छुट्टियों के लिए मारबेला एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां के मरीना या किसी आलीशान रिसॉर्ट में आप इंजॉय कर सकते हैं।

प्लोवदिव, बुल्गारिया- यूरोप के लोगों को नए साल पर बुल्गारिया जाना भी पसंद है। यूरोप का सबसे पुराना जीवंत शहर प्लोवदिव, इतिहास और आधुनिकता के अपने आकर्षक के लिए जाना जाता है। वैसे तो यहां पूरे साल सैलानी पहुंचते हैं लेकिन नए साल पर कुछ और ही माहौल होता है। प्राचीन स्मारक और पुराना शहर, पत्थर की सड़कें और मनमोहक वास्तुकला के साथ नए साल के लिए ये शहर पूरी तरह से तैयार होता है। यहां क्रिसमस मार्केट कपाना, सेंट्रल स्क्वायर पर स्केटिंग करना वाकई मजेदार होता है। 

वियना, ऑस्ट्रिया- यूरोपियन्स को वियना में नए साल का जश्न मनाना भी काफी पसंद आता है। ये जगह शानदार डिनर, ओपेरा एग्जीविशन, म्यूजिकल इवेंट्स और अपने फेमस बॉल्स के लिए भी जानी जाती है। यहां काफी हाई क्लास क्राउड आता है। लोग पहले से ही बुकिंग करवा लेते हैं। क्रिसमस और नए साल पर ऑस्ट्रिया के सबसे खूबसूरत महलों में से एक शानदार शॉनब्रून पैलेस को भी लोगों के लिए ओपन कर दिया जाता है।

बटुमी, जॉर्जिया- हाल ही में न्यू बार्सिलोना कहे जाने वाला बटुमी शहर भी नए साल का जश्न मनाने के लिए यूरोप के लोगों की पसंदीदा जगह है। ये शहर बहुत लाइवली है। यहां आप जमकर शॉपिंक कर सकते हैं और अपने पसंदीदा भोजन का मजा ले सकते हैं। 25 दिसंबर से यूरोप स्क्वायर उत्सवों के केंद्र में बदल जाता है, जहां 31 दिसंबर को काफी लोग इकट्ठा होते हैं। यहां म्यूज़िक इवेंट, शानदार क्रिसमस ट्री और फेमस म्यूजिशियन फरफॉर्म करते हैं। रात में बटुमी खाड़ी के ऊपर शानदार आतिशबाजी की जाती है।

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *