
जी राम जी बिल पर हंगामा
मनरेगा की जगह लेने वाला जी राम जी विधेयक लोकसभा में भारी हंगामे के बीच आज पारित हो गया, विपक्ष ने विधेयक की प्रति फाड़ दी। विधेयक पारित होने से जब कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिल के बारे में बता रहे थे, उस वक्त विपक्षी दलों ने बिल की कॉपियां फाड़ दीं, जिसे लेकर स्पीकर ने कहा जनता ने आपको कागज फाड़ने और फेंकने के लिए संसद में नहीं भेजा है।
