
बाथरूम का शीशा कैसे साफ करें
Mirror And Glass Cleaning Remedies: बाथरूम की सफाई तो लोग कर लेते हैं लेकिन वॉश बेसिन पर लगे शीशे को साफ करना अक्सर भूल जाते हैं। लंबे समय तक अगर बाथरूम के शीशे को साफ न किया जाए तो उस पर पानी के निशान और नहाते साबुन के निशान, ब्रश करते वक्त पेस्ट के निशान लग जाते हैं। इन जिद्दी दागों को साफ करने काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए जब भी बाथरूम साफ करें तो शीशे की साफ सफाई भी जरूर कर लें। लेकिन ध्यान रखें शीशे को पानी से नहीं धोना चाहिए इससे दाग भी साफ नहीं होंगे और पानी के निशान भी रह जाएंगे। पानी से शीशे को साफ करने से शीशा जल्दी खराब भी होता है। बाथरूम के शीशे को साफ करने के लिए आप इन टिप्स को अपनाएं इससे बाथरूम मिरर नए जैसा चमकने लगेगा।
बाथरूम के शीशे को कैसे साफ करें?
पेपर का इस्तेमाल करें- बाथरूम के शीशे को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है कि पहले पूरे बाथरूम की अच्छी तरह से सफाई कर लें। अब बाथरूम के शीशे पर कोई ग्लास क्लीनर डालें और इसे टिशू पेपर की मदद से अच्छी तरह से रगड़कर क्लीन कर लें। इससे शीशे में नई जैसी शाइन आ जाएगी। अगर आपके पास टिशू और ग्लास क्लीनर नहीं है तो स्प्रे बोतल में नींबू और सोडा के पानी का घोल बना लें। इसे मिमर पर बहुत हल्का स्प्रे करें और अखबार से शीशे को साफ कर लें। इस तरह शीशे पर लगे सारे गाद धब्बे गायब हो जाएंगे और शीशे में नमीं भी अंदर नहीं जाएगी।
रबिंग अल्कोहल का उपयोग करें- बाथरूम के शीशे को साफ करने के लिए आप रबिंग अल्कोहल का भी उपयोग कर सकते हैं। थोड़ा सा रबिंग अल्कोहल बाथरूम के शीशे और मिरर पर छिड़क दें। अब एक सूती कपड़ा लें और उससे ग्लास के साथ ही शीशे को अच्छी तरह से क्लीन कर लें। अब किसी सॉफ्ट पेपर की मदद से फाइनल क्लीन कर लें। इससे साबुन और पेस्ट के लगे दाग आसानी से क्लीन हो जाएंगे। बाथरूम का शीशा और शॉवर मिरर भी चमकने लगेगा। जब भी बाथरूम की सफाई करें शीशे को भी साफ करें। इससे निशान जिद्दी नहीं होंगे और आसानी से क्लीन हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: बाथरूम के बाल्टी, मग और स्टूल कैसे साफ करें, पानी के पीले दाग मिनटों में हो जाएंगे गायब, अपना लें ये आसान तरीका
