रोबोटिक वैक्यूम क्लिनर बनाने वाली कंपनी लॉन्च करने जा रही स्मार्टफोन, मिलेगा 108MP का कैमरा


Dreame Smartphone- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
ड्रीम स्मार्टफोन

रोबोट बनाने वाली कंपनी की स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री होने वाली है। कंपनी का पहला स्मार्टफोन 108MP कैमरे से लैस होगा। अपने रोबोटिक इंजीनियरिंग के लिए लोकप्रिय कंपनी Dreame Technologies जल्द ही अपना पहला स्मार्टफोन पेश करने वाली है। अगले साल कंपनी का पहला स्मार्टफोन ग्लोबली पेस किया जा सकता है। इसके पहले स्मार्टफोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। फोन को कुछ फीचर्स भी ऑनलाइन रिवील हुए हैं।

जल्द लॉन्च होगा स्मार्टफोन

ड्रीम टेक्नोलॉजीज रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर, ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज बनाता है। चीनी कंपनी का पहला स्मार्टफोन घरेलू के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स प्रीमियम कैटेगरी में आते हैं। इस ब्रांड के पहले स्मार्टफोन को Dreame E1 के नाम से पेश किया जा सकता है। इसे हाल ही में यूरोपियन यूनियन के एनर्जी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

मिलेंगे ये खास फीचर्स

ड्रीम टेक्नोलॉजीज का यह पहला स्मार्टफोन W5110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन क्लियरेंस मिलने के बाद इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। हालांकि, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 108MP का मेन और 2MP के डेप्थ और मैक्रो कैमरा दिए जाएंगे। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

इस स्मार्टफोन में बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। सर्टिफिकेशन साइट्स के मुताबिक, यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आ सकता है। इसमें 5G कनेक्विटी, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 

क्या है वॉट्सऐप का ‘भूतिया’ स्कैम? हैकर बिना OTP के ही आपका अकाउंट कर सकते हैं एक्सेस, जानें कैसे बचें

Motorola G85 5G की कीमत में बड़ी कटौती, फ्लिपकार्ट क्रिसमस सेल में मिल रहा बंपर ऑफर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *