
आज 20 दिसंबर 2025 का राशिफल
20 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के कारण कई राशियों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। आज शुक्र ग्रह का गोचर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आचार्य इंदु प्रकाश जी बता रहे हैं कि आज आप सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। साथ ही आज का शुभ अंक और शुभ रंग भी जानेंगे।
मेष राशि: कार्यक्षेत्र और दाम्पत्य जीवन
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कला की तारीफ भी हो सकती है। यहां पढ़िए मेष राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 4
वृष राशि: नए विचार और पारिवारिक सहयोग
वृष राशि वालों के लिए आज आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। आज आप किसी नए व्यापार की योजना भी बनाएंगे। पारिवारिक कामों में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर लॉन्ग ट्रिप का प्लान बन सकता है, जिससे आपका मन फ्रेश हो जाएगा। यहां पढ़िए वृष राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – 5
मिथुन राशि: ऊर्जा और व्यापारिक निर्णय
आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। यहां पढ़िए मिथुन राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 6
कर्क राशि: पारिवारिक रिश्ते और सामाजिक गतिविधियां
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कल की अपेक्षा अच्छा रहेगा। अचानक आपके घर पुराने रिश्तेदार आ सकते हैं। बिजनेस को बड़ी डील मिलने के कारण आज आपके घर छोटी सी पार्टी हो सकती है। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में मन लगा रहेगा। यहां पढ़िए कर्क राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – बैंगनी
शुभ अंक – 6
सिंह राशि: खुशियां और बिजनेस अवसर
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आप विदेश भी जा सकते हैं। आज आपके बच्चे आपको गुड न्यूज दे सकते हैं, जिससे आप गर्व महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ करेंगे। यहां पढ़िए सिंह राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – धूसर
शुभ अंक – 2
कन्या राशि: सामाजिक कार्य और नई योजनाएं
आज का दिन सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आज आप किसी एनजीओ को पूरा सपोर्ट करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। आज लवमेट के साथ बाहर के मौसम का लुत्फ उठाएंगे। यहां पढ़िए कन्या राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 9
तुला राशि: व्यापारिक लाभ और प्रेम संबंध
आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद होगा। आज आपके व्यापार को बड़ी डील मिल सकती है जिससे दो गुना फायदा हो सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा जिससे मन खुशनुमा रहेगा। यहां पढ़िए तुला राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 1
वृश्चिक राशि: नौकरी, मित्र और शिक्षा
अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एंड-डाउन करने में आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्याएं शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। यहां पढ़िए वृश्चिक राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – सुनहरा
शुभ अंक – 3
धनु राशि: यात्रा और आर्थिक स्थिरता
आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है । यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के ऑर्किटेक के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। यहां पढ़िए धनु राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 2
मकर राशि: आध्यात्म और स्वास्थ्य
आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने होगा। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा । जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। यहां पढ़िए मकर राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – नेवी ब्लू
शुभ अंक – 6
कुंभ राशि: व्यापार और मित्रता
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जिसके साथ आप बाहर घुमने जा सकते है। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। यहां पढ़िए कुंभ राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – चांदी
शुभ अंक – 7
मीन राशि: भाग्य, यात्रा और कानूनी सावधानी
आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यहां पढ़िए मीन राशि का डिटेल राशिफल
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 5
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
