विदेश से हीरोइन बनने मुंबई आई खूबसूरत एक्ट्रेस, फ्लॉप फिल्म से डेब्यू और कपिल के साथ सुपरहिट मूवी, अब कृष्ण भक्ति में हुईं लीन


Eli Evram- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@ELLIAVRRAM
एलि अवराम

बॉलीवुड में एक खूबसूरत हीरोइन ऐसी हैं जो भले ही विदेश में जन्मी लेकिन हिंदी में सुपरहिट फिल्म दे चुकी हैं। अब तक 33 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में धमाल मचाने वाली ये हीरोइन कृष्ण भक्ति में लीन रहती हैं। फ्लॉप फिल्म से डेब्यू करने के बाद भी अपने किरदारों से पर्दे पर गदर काट चुकी हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस रियलिटी शो में भी 70 दिनों तक इनकी पर्सनालिटी का डंका बजा था। इन दिनों ये हीरोइन एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हम बात कर रहे हैं एली अवराम की। 

विदेश में जन्मी और बॉलीवुड में हुईं हिट

एली अवराम का पूरा नाम एलिसबेट अव्रामिडौ ग्रानलुंड है और उनका जन्म स्वीडन में हुआ था। अवराम की मां और मौसी स्वीडन के स्केन काउंटी में एक थिएटर चलाती हैं, जहां उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग ली और स्टॉकहोम के फ्रांज़ शार्टौ हाई स्कूल में पढ़ाई के साथ इकोनॉमी में डिग्री हासिल की। बचपन से ही अवराम बॉलीवुड में हीरोइन बनने का सपना देखती थीं। जब वह 17 साल की थीं, तब वह स्टॉकहोम के परदेसी डांस ग्रुप का हिस्सा थीं और हिंदी फिल्मों के नृत्य गीतों पर नृत्य करती थीं। उन्होंने स्वीडिश फिल्म ‘फॉरबजुडेन फ्रुक्ट’ (2008) से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार की प्रेमिका सेलेन की भूमिका निभाई। वह स्वीडिश शो ‘गोमोर्रोन स्वेरिज’ (1977) में भी दिखाई दीं और मिस ग्रीस 2010 की प्रतियोगी थीं। सितंबर 2012 में अवराम मुंबई आ गईं और वर्क वीजा प्राप्त करने के लिए एक मॉडलिंग एजेंसी के साथ काम किया। उन्हें अक्षय कुमार के साथ एवररेडी इंडस्ट्रीज इंडिया के एक विज्ञापन में अपना पहला बड़ा विज्ञापन करने का मौका मिला।

फ्लॉप फिल्म से किया डेब्यू

अवराम ने साल 2013 में आई फिल्म ‘मिक्की वायरस’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसमें मनीष पॉल के साथ स्क्रीन शेयर की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसके बाद भी अवराम ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करतीं रहीं। साल 2015 में अवराम को मौका मिला कपिल शर्मा के साथ फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में काम करने का और उन्होंने अच्छी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं और अवराम हीरोइन बन गईं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और आज भी साउथ से लेकर बॉलीवुड की कहानियों के किरदारों में रंग भरती रहती हैं। अवराम ने अब तक 33 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम किया है और अपने धमाकेदार डांस से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। 

कृष्ण भक्त बनीं अवराम

बता दें कि अवराम भले ही एक क्रिश्चियन के तौर पर पैदा हुई थीं लेकिन हिंदू भगवान में उनकी गहरी आस्था है। अवराम अक्सर ही गणेश जी के सेलिब्रेशन और पूजा में शामिल होती दिखाई देती हैं। साथ ही महाकाल के भी दर्शन कर चुकी हैं। इतना ही नहीं अवराम भगवान कृष्ण की गहरी भक्त हैं और उन्हें दिल से पूजती हैं। हाल ही में अवराम ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र भी किया है और बताया कि भगवान कृष्ण में उनकी गहरी आस्था है। बीते दिनों अवराम एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर आशीष चंचलानी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही थीं। दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि भी कर दी है और अक्सर ही साथ में नजर आए हैं। 

ये भी पढ़ें- फौजी फिल्मों के नाम रहेगा 2026 का जनवरी, 2 बड़ी फिल्मों पर टिकी नजरें, पिता और बेटे दोनों की फिल्में देंगी दस्तक

धुरंधर की हर तरफ तारीफ के बीच मुकेश खन्ना का आया कमेंट, जानें फिल्म के बारे में क्या कह रहे? 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *