पंजाब के पूर्व IPS अधिकारी ने खुद को गोली मारी, IG की पोस्ट से हैं रिटायर्ड, 12 पेज का सुसाइड नोट मिला


Amar Singh Chahal- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
पंजाब के पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल

पटियाला: पंजाब के पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया है। वे पटियाला स्थित अपने घर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उन्होंने खुद को गोली मार ली, फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड से हुई भारी आर्थिक हानि और परेशानी का जिक्र है। 

बता दें कि अमर सिंह चहल आईजी की पोस्ट से रिटायर हो चुके हैं। इतनी सीनियर पोस्ट पर काम करने वाले शख्स का ये कदम, पुलिस विभाग के भी गले से नीचे नहीं उतर रहा है। 

पटियाला SSP ने दी ये जानकारी

पटियाला SSP वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चहल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

अमर सिंह चहल 2015 के फरीदकोट गोलीकांड मामले में आरोपी थे। पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने 2023 में इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल सहित कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें चहल का नाम भी शामिल था।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *