
नीता अंबानी।
अंबानी फैमिली की लेडीज जहां भी होती हैं, वहां सिर्फ उन्हीं के चर्चे होते हैं। हर किसी की नजर उन्हीं पर होती है। अंबानी फैमिली की महिलाओं के एक-एक आउटफिट महंगे होते हैं कि कीमत जान लोगों हैरान रह जाते हैं। और जब बात नीता अंबानी की हो तो वह अक्सर अपने लुक और अंदाज से चर्चा का विषय बन जाती हैं। 61 साल की उम्र में भी उनका चार्म बरकरार है। हाल ही में नीता अंबानी ने अपनी बड़ी समधन यानी बड़ी बहू श्लोका मेहता की मां मोना मेहता के बर्थडे में शिरकत की, जहां उन्होंने सबको हैरानी में डाल दिया। नीता अंबानी ने मोना मेहता के 60वें जन्मदिन पर एक हीरों से भी कीमती दुर्लभ रत्न वाला नेकलेस पहना था, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है।
नीता अंबानी ने पहना रेयर ब्राजीलियन पराइबा टूरामलाइन
अपनी बड़ी समधन मोना मेहता के 60वें बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं नीता अंबानी ने एक रेयर ब्राजीलियन पराइबा टूरमलाइन वाला नेकपीस पहना था, जिसकी अब हर तरफ चर्चा है। लोग इस नेकलेस की चर्चा कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर पराइबा टूरमलाइन क्या है और आखिरकार इसकी खासियत क्या है। तो चलिए जानते हैं इस दुर्लभ रत्न के बारे में, जिसे पहन मिसेज अंबानी ने सबको हैरत में डाल दिया।
क्या है पराइबा टूरमलाइन?
अपनी बड़ी समधन मोना मेहता के जन्मदिन नीता अंबानी ने जो रत्न पहना था, वो कोई आम रत्न नहीं है। पराइबा टूरमलाइन एक बेहद खास और रेयर रत्न है, जो ब्राजील के पराइबा में स्थित बटलहा खदान से प्राप्त होता है। सबसे पहले इस रत्न को 1989 में Heitor Dimas Barbosa ने खोजा था, जिसके बाद ये पूरी दुनिया में फेमस हो गया। ये रत्न कुछ ही रंगों में मिलता है, जैसे नीला, हरा या फिरोजी। इसे पराइबा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि ये ब्राजील के पराइबा इलाके में मिला था और चमक के मामले में इस रत्न का मुकाबला कोई जेमस्टोन नहीं कर सकता।
क्या है पराइबा टूरमलानन की खासियत?
पराइबा टूरमलाइन अपने गहरे नीले रंग के लिए प्रसिद्ध है। इस रत्न की खोज 1989 में हुई थी, जो अब दुनिया के सबसे महंगे रत्नों में से एक बन चुका है। टूरमलाइन रत्नों में रंग मैंगनीज, लोहा, क्रोम और वैनेडियम के मिलने से आता है और तांबे के सूक्ष्म तत्व इसे विशिष्ट नीली चमक प्रदान करते हैं। यूं तो ये रत्न कई रंगों और पैटर्न में आता है, लेकिन सिर्फ पराइबा ही नियॉन ब्लू या यूं कहें ब्लूइश ग्रीन कलर में आता है।
नीता अंबानी के कलेक्शन का सबसे खूबसूरत पीस
नीता अंबानी का ये पराइबा टूरमलाइन नेकपीस अब काफी चर्चा में है, क्योंकि ये उनके सारे हार से अलग दिक रहा है। इस पर सुंदर पराइबा टूरमलाइन लगा था, जिसके चारों तरफ जगमगाते हीरे जड़े थे। इस खूबसूरत नेकपीस के साथ मिसेज अंबानी ने ओवल शेप और कुशन-कट हीरे के झुमके और एक शानदार हीरे की अंगूठी पहनी थी, लेकिन पैराइबा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
ये भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन ने देखी ‘इक्कीस’, शेयर किया फिल्म का पहला रिव्यू, नाती अगस्त्य के परफेक्शन के हुए कायल
