‘कौन कहेगा 70 साल के हैं…’ उदित नारायण की लेटेस्ट तस्वीर देख चौंके लोग, जानें इन दिनों क्या कर रहे हैं सिंगर


udit narayan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@UDITNARAYANMUSIC
उदित नारायण।

उदित नारायण 90 के दशक के सबसे सफल और चर्चित सिंगर्स में से एक रहे हैं। एक समय था, जब हर तरफ उन्हीं की आवाज गूंजती थी। आज भी उनके कई हिट सॉन्ग हैं, जो उनके फैंस के बीच छाए रहते हैं। 1 दिसंबर को उदित नारायण ने अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बीच उदित नारायण एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह कोई विवाद या गाना नहीं, बल्कि उनकी एक तस्वीर है जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हैं। इस तस्वीर में उदित नारायण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नजर आ रहे हैं और ये फोटो देखकर फैंस हैरान हैं और उनकी उम्र को लेकर सवाल करने लगे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए बताते हैं।

नीतीश कुमार से मिले उदित नारायण

दरअसल, हाल ही में उदित नारायण ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मीटिंग की तस्वीर जेडीयू ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। फोटो में नीतीश कुमार को फूलों के गुलदस्ते के साथ उदित नारायण का स्वागत करते देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- ‘प्रसिद्ध गायक श्री उदित नारायण जी ने आज 1 अणे मार्ग, स्थित संकल्प में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।’

उदित नारायण की फिटनेस ने फैंस को किया इंप्रेस

फोटो में उदित नारायण ग्रे कलर के सूट में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है। वह हाथ जोड़कर नीतीश कुमार का अभिवादन करते दिखे। सोशल मीडिया पर इस फोटो की जमकर चर्चा हो रही है। क्योंकि, कई का कहना है कि फोटो में उदित नारायण किसी एंगल से नहीं लग रहे कि वह 70 साल के हो चुके हैं। उनकी पर्सनैलिटी को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट किए और उनकी तारीफ की। यूजर्स का कहना है कि 70 साल की उम्र में भी उदित नारायण बेहद फिट हैं और हैंडसम लगते हैं।

udit narayan

Image Source : INSTAGRAM/@JDU.ONLINE

नीतीश कुमार के साथ उदित नारायण

अब क्या कर रहे हैं उदित नारायण?

90 के दशक में अपनी आवाज से फैंस के दिल जीत लेने वाले उदित नारायण ने अभी भी रिटायरमेंट नहीं लिया है और लगातार काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह आए दिन अपने स्टेज शोज की झलक साझा करते रहते हैं। वहीं सिंगिंग रियेलिटी शोज में भी उदित नारायण शिरकत करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने रियेलिटी शो इंडियन आइडल के नए सीजन में शिरकत की और इस दौरान उनके साथ कविता कृष्णमूर्ति भी मौजूद रहीं। दोनों ने मिलकर अपना सुपरहिट गाना ‘अच्छे लगते हो’ गाकर सबके दिल जीत लिए।

उदित नारायण और विवाद

इस साल की शुरुआत में भी उदित नारायण काफी सुर्खियों में थे। सिंगर के बैक टू बैक कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें वह स्टेज शो के दौरान अपनी फीमेल फैंस को किस करते दिखाई दिए थे। जैसे ही ये वीडियो सामने आए, सिंगर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए और लोगों ने उन्हें ‘सीरियल किसर’ तक का टैग दे दिया था।

ये भी पढ़ेंः ‘वो सिर्फ उसके पैसों से प्यार करती है…’ सुनीता आहुजा के लिए अभिषाप बना 2025, गोविंदा के अफेयर पर कही ये बात

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद भी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी से बाहर हुए अक्षय खन्ना, आखिर किस बात की चुकानी पड़ी कीमत?

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *