MP: ब्लाइंड महिला से बदसलूकी करने वाली महिला नेता को बीजेपी ने थमाया नोटिस, मांगा जवाब


बीजेपी नेता अंजू भार्गव- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
बीजेपी नेता अंजू भार्गव

जबलपुरः जबलपुर में ब्लाइंड महिला से बदसलूकी करने वाली अंजू भार्गव को बीजेपी ने नोटिस जारी किया है। भाजपा के जबलपुर महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने अंजू भार्गव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अंजू को जवाब देने के लिए सात दिन की मोहलत मिली है। अंजू के व्यवहार को पार्टी ने गंभीरता से लिया गया है। अंजू जबलपुर बीजेपी की नगर उपाध्यक्ष हैं। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को क्रिसमस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा नेत्री अंजू भार्गव और हिंदूवादी संगठनों ने रेड किया था। धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए अंजू भार्गव ने ब्लाइंड महिला से बदसलूकी करते हुए मारपीट करने की कोशिश की थी। नेत्रहीन महिला से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स बीजेपी और अंजू भार्गव को ट्रोल कर रहे हैं। 

अंजू भार्गव का वीडियो वायरल

वीडियो में अंजू भार्गव को महिला पर चिल्लाते हुए और एक समय तो उसका चेहरा पकड़ते हुए भी दिखाया गया। बाद में महिला ने भार्गव का हाथ पकड़ा और शांति से बात करने को कहा, जबकि एक पुलिस वाले ने मामला शांत करने की कोशिश की। अंजू भार्गव को महिला से पूछते हुए सुना जा सकता है कि उसने सिंदूर क्यों लगाया है और पास बैठी एक छोटी लड़की की ओर इशारा करते हुए पूछा कि वह उसे ईसाइयों के बीच क्यों लाई है। इस मामले पर अंजू भार्गव ने अपना स्टैंड साफ किया और अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ महिलाओं को उनकी मर्ज़ी के खिलाफ चर्च के पास रखा गया था।  

रिपोर्ट- देबजीत देव





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *