देश के इन राज्यों में छाई घने कोहरे की चादर, यहां पर बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट


घने कोहरे की चादर- India TV Hindi
Image Source : PTI
घने कोहरे की चादर

नई दिल्लीः यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी के साथ ही घना कोहरा पड़ रहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक उत्तर-पश्चिम में न्यूनतम तापमान में 2-4°C की धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों तक पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के दौरान बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत अधिक संभावना है। साथ ही इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी भी पड़ेगी। इन राज्यों में मौसम विभाग ने शीत लहर की चेतावनी जारी की है।  

उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में कई जगहों पर 5°-10°C तक दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कुछ जगहों पर भी तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 सीकर (पूर्वी राजस्थान) में दर्ज किया गया।

 जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *