गूगल पर सिर्फ टाइप करें John Cena, फिर देखें आपकी स्क्रीन पर क्या होता है जादू


Google Search- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
गूगल सर्च

गूगल दुनिया का सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला सर्च इंजन है। आज हमें कुछ भी सर्च करना पड़ता है तो गूगल पर ही सर्च करते हैं। टेक कंपनी लगातार अपने यूजर्स को नए-नए सरप्राइज देती है। आप गूगल पर कुछ शब्द अगर सर्च करते हैं तो आपको उसके बदले में फनी रिजल्ट भी मिल सकते हैं। क्या आपने गूगल पर इन शब्दों को सर्च करने की कोशिश की है? गूगल खास तौर पर नए साल, क्रिसमस और किसी खास मौके पर इस तरह के फनी चीजें करता है।

स्क्रीन हो जाएगी ब्लैंक

अगर, आप WWE के लोकप्रिय रेसलर John Cena का नाम सर्च करते हैं तो आपको ऐसा ही कुछ फनी सा रिजल्ट मिलेगा। गूगल सर्च में जैसे ही आप रेसलर का नाम टाइप करके सर्च करते हैं तो इससे जुड़े रिजल्ट के साथ-साथ स्क्रीन पर नीचे की तरफ एक हरे रंग का हाथ बना दिखाई देगा। जैसे ही आप इस हाथ पर क्लिक करते हैं तो सभी सर्च रिजल्ट गायब हो जाएंगे और पूरी स्क्रीन ब्लैंक हो जाएगी। हालांकि, सिर्फ John Cena ही नहीं, आप गूगल पर कुछ और शब्द सर्च करके स्क्रीन में फनी एलिमेंट देख सकते हैं।

क्या आपने किया ये ट्राई?

गूगल सर्च में अगर आप 67 सर्च करते हैं तो स्क्रीन हिलती हुई नजर आती है। यह गूगल द्वारा किया गया एक प्रैंक है, जिसमें यूजर्स को यह लगता है कि उसके फोन या फिर कम्प्यूटर की स्क्रीन में कोई तकनीकी दिक्कत आ गई है। हालांकि, यह इफेक्ट कुछ देर के लिए होता है और यूजर्स को इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

इसके अलावा अगर आप गूगल सर्च में ‘do a barrel roll’ टाइप किया तो आपके फोन या PC की स्क्रीन बदल जाएगी। ‘do a barrel roll’ टाइप करने के बाद जैसे ही आप एंटर का बटन दबातें हैं या क्लिक करते हैं तो स्क्रीन दो से तीन बार गोल-गोल घूमने लगती है। आपको लगेगा कि स्क्रीन में कोई खराबी आ गई है। हालांकि, दो-तीन बार स्क्रीन घूमने के बाद फिर से पहले की तरह हो जाती है।

यह भी पढ़ें –

अब भारत में बनेंगे स्मार्टफोन के डिस्प्ले और चिप, सैमसंग ने कर ली है तैयारी, लगाएगा बड़ा मैन्युफेक्चरिंग प्लांट

गूगल सर्च में टाइप करें ये शब्द, फिर देखें करिश्मा, पूरी तरह बदल जाएगी स्क्रीन, क्या आपने किया है ट्राई?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *