नहीं चला कार्तिक और अनन्या पांडे का जादू? महज इतने करोड़ रुपयों की ओपनिंग पर सिमट गई फिल्म, धुरंधर के सामने फुस्स हुआ कलेक्शन


Kartik Aaryan And Ananya Panday- India TV Hindi
Image Source : INDTAGRAM@KARTIKAARYAN
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से मेकर्स को निराश किया है और ओपनिंग डे पर महज 7.50 करोड़ रुपयों का ही कलेक्शन कर पाई है। वहीं धुरंधर का जलवा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बरकरार है और गुरुवार को 26 करोड़ रुपयों की कमाई की है। कार्तिक और अनन्या की जोड़ी से काफी उम्मीदें थीं और रिव्यू भी ठीक मिला था। इसके बाद भी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म का कलेक्शन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया है। अब देखना होगा कि क्या वीकेंड पर ये फिल्म कमाई के आंकड़ों से मेकर्स को प्रभावित कर पाएगी या नहीं।

रे और रूमी के तौर पर लौटे थे कार्तिक-अनन्या

बता दें कि कार्तिक और अनन्या पांडे दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। डायरेक्टर समीर विदवंस की ये फिल्म बीते कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही थी। लोगों ने इसकी कहानी को काफी प्यार दिया था। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए गए हैं और हिट हो गए थे। फिल्म में कार्तिक और अन्नया के साथ नीना गुप्ता भी अहम किरदार में नजर आई हैं। फिल्म में कार्तिक ने रे और अन्या ने रूमी का किरदार निभाया है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं। हालांकि फिल्म को धुरंधर से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है और  गुरुवार को ही धुरंधर ने 21वें दिन गुरुवार को 26 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है जो ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म से करीब 3 गुना ज्यादा है। 

सुपरहिट रही थी कार्तिक और अनन्या की जोड़ी

बता दें कि इससे पहले कार्तिक और अनन्या ने साल 2019 में भी फिल्म ‘पति पत्नि और वो’  में भी काम किया था। दोनों की जोड़ी पर लोगों ने प्यार लुटाया था और फिल्म सुपरहिट रही थी। अब 6 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटी है। अब देखना होगा कि क्या कार्तिक और अनन्या की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या नहीं। फिल्म का भविष्य वीकेंड तय करेगा। 

ये भी पढ़ें- ‘जानवरों की तरह व्यवहार मत कीजिए’, ग्वालियर में चलते शो में भीड़ का हुड़दंग, कैलाश खेर को बीच में ही छोड़ना पड़ा कॉन्सर्ट

8 एपिसोड की वो डरावनी सीरीज, जिसे देखने के बाद धड़कन हो जाएगी तेज, रहस्यमयी मौत उड़ा देगी नींद

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *