
अनंत सिंह के बेटों और पत्नी ने ललन सिंह से मुलाकात की
पटना: बिहार के चर्चित विधायक अनंत सिंह को उनका परिवार जेल से बाहर निकालने की कोशिश में है। अनंत सिंह इस समय दुलारचंद हत्याकांड को लेकर बेऊर जेल में बंद हैं। ऐसे में अनंत सिंह के बेटों (अंकित और अभिषेक) ने अपनी मां और पूर्व विधायक नीलम देवी के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है।
माना जा रहा है कि अनंत सिंह के परिवार के तीनों लोगों ने अनंत को जेल से बाहर निकालने के लिए ललन सिंह से मुलाकात की है।
हालही में जमानत याचिका हुई थी खारिज
गौरतलब है कि हालही में अनंत सिंह की जमानत याचिका एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज कर दी थी। अनंत सिंह मोकामा से विधायक हैं और बिहार चुनाव के दौरान हुई दुलारचंद यादव की हत्या मामले में जेल में बंद हैं। बिहार चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिली है। ऐसे में अनंत सिंह के समर्थकों को लग रहा था कि अनंत को जमानत मिलना आसान होगा लेकिन वह जेल से बाहर नहीं आ पाए।
अनंत सिंह मोकामा से विधायक हैं लेकिन उनकी चर्चा बिहार समेत देशभर में होती है। वह अपने बयानों की वजह से मीडिया और सोशल मीडिया दोनों में ही काफी चर्चा में रहते हैं। उन्हें अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है और वह बयान देने से पहले ज्यादा सोचते नहीं हैं।
कॉपी अपडेट हो रही है…
