शेफाली वर्मा ने तोड़ा अपनी टीम की साथी का ही रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ खेली तूफानी पारी


Shafali Verma- India TV Hindi
Image Source : AP
शेफाली वर्मा

भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी20 मैच में श्रीलंकाई महिला टीम को 8 विकेट से हरा दिया और इसी के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए। इसके बाद भारत ने शेफाली वर्मा के अर्धशतक की बदौलत आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारतीय टीम की शुरुआत रही खराब

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब सिर्फ एक रन बनाकर स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रोड्रिगेज भी 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। लेकिन युवा शेफाली वर्मा क्रीज के एक छोर पर टिक गईं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उनकी बैटिंग का श्रीलंकाई गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था और उन्होंने मैच को बिल्कुल एकतरफा बना दिया।

शेफाली वर्मा ने लगाया दमदार अर्धशतक

शेफाली वर्मा ने 42 गेंदों में 79 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसी के साथ वह श्रीलंका के खिलाफ T20I क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय महिला प्लेयर बन गईं। उन्होंने जेमिमा रोड्रिगेज का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। जेमिमा ने साल 2022 में T20I मैच में श्रीलंका के खिलाफ 76 रनों की पारी खेली थी।

श्रीलंका के खिलाफ T20I क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय महिला बल्लेबाज:

बल्लेबाज साल रन
शेफाली वर्मा 2025 79
जेमिमा रोड्रिगेज 2022 76
जेमिमा रोड्रिगेज 2025 69
शेफाली वर्मा 2025 69

रेणका सिंह ने झटके चार विकेट

मैच में श्रीलंकाई टीम की तरफ से कोई भी स्टार बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। टीम के लिए इमेशा दुलानी ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ने चार ओवर में सिर्फ 21 रन दिए और चार अहम विकेट चटकाए। उनके अलावा स्टार दीप्ति शर्मा के खाते में तीन विकेट गए। इन दोनों बॉलर्स ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। अच्छे खेल के लिए रेणुका को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहला मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे मैच में धमाकेदार अंदाज में 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी। इसके बाद लगातार तीसरे मैच में भी उनका विजय रथ जारी रहा। अब दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला 28 दिसंबर को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान किया बड़ा कमाल, महिला टी20 इंटरनेशनल में हासिल की नंबर-1 की कुर्सी

IND vs SL: भारतीय टीम ने तीसरे टी20 को एकतरफा 8 विकेट से किया अपने नाम, सीरीज में ली 3-0 की अजेय बढ़त

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *