
मोबाइल दिखाती महिला।
Viral Video: एक 52 वर्षीय महिला का यूट्यूब के माध्यम से अपनी पहली कमाई का जश्न मनाते हुए एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनके बेटे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो कि अब यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। वीडियो में शख्स ने दिखाया है कि, उसकी मां मोबाइल लिए बैठी हैं और 6 महीनों यू—ट्यूब से पहली कमाई प्राप्त करने के बाद काफी खुश नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
वीडियो को अंशुल परीक ने @anshul_pareek__ नामक हैंडल से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उनकी मां फोन के साथ बैठी हुई हैं और काफी खुश और भावुक नजर आ रही हैं। वीडियो में परीक अपनी मां से पूछती हुई सुनाई दे रही हैं, ‘क्या हुआ मम्मी?’ गर्व से मुस्कुराते हुए मां जवाब देती हैं, ‘अपनी जिंदगी की पहली कमाई मैंने 52 साल की उम्र में सिर्फ 6 महीनों में यूट्यूब के ज़रिए हासिल की है’ यानी उन्होंने 52 साल की उम्र में सिर्फ़ छह महीनों में यूट्यूब से अपनी ज़िंदगी की पहली कमाई की है। यह पल न सिर्फ़ आर्थिक सफलता को दर्शाता है, बल्कि जीवन की एक ऐसी उपलब्धि को भी दिखाता है जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू जाती है। वीडियो पर एक मैसेज लिखा है, ‘सपनों की कोई उम्र नहीं होती, सिर्फ कड़ी मेहनत की उम्र होती है और उसने इसे साबित कर दिया।’ परीक के कैप्शन में उन्होंने बस इतना लिखा है, ‘मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।’
यूट्यूब ने भी दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो ने यूट्यूब क्रिएटर्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट का भी ध्यान आकर्षित किया। जिससे लिखा गया कि, ‘यह अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक है, बहुत-बहुत बधाई!! हमें इस यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है।’ वहीं, इस वीडियो को देखकर दर्शकों की ओर से ढेरों प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा, ‘इसने मेरा दिन बना दिया, उम्र वाकई सिर्फ एक नंबर है।’ एक अन्य ने लिखा कि, ‘बहुत प्रेरणादायक, उनके समर्पण को सलाम।’ तीसरे ने लिखा कि, ‘यह साबित करता है कि कुछ नया शुरू करने में कभी देर नहीं होती।’ एक और यूजर ने लिखा कि, ‘उन्हें और शक्ति मिले, कितना खूबसूरत पल है।’
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें –
रेलवे ट्रैक पर सिल्वर बॉक्स क्यों लगाए जाते हैं, इसके पीछे छिपी है बेहद अहम वजह; हर किसी को जानना जरूरी
इस शहर में गर्भवती महिलाओं के लिए बनाई गई स्पेशल Pink Parking, वायरल वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ
