Image Source : PTI
माघ मेला साल 2026 में 3 जनवरी के दिन से शुरू हो रहा है। इस दिन माघ मेले की पहली डुबकी प्रयागराज में लगाई जाएगी। 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में देश विदेश से श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। हालांकि, जो लोग माघ मेले के दौरान प्रयागराज नहीं आ पाएंगे वो घर पर भी कुछ कार्य करके गंगा में डुबकी लगाने जितना पुण्य पा सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Image Source : Freepik
माघ माह के दौरान अगर आप घर पर ही सूर्य देव की आराधना करते हैं और तुलसी माता की पूजा करते हैं तो शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है। माघ माह में प्रयागराज ना भी जाएं लेकिन माघ मेले की प्रमुख तिथियों जैसे पौष पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा, माघ अमावस्या, माघ एकादशी के दिन आपका सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए और सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से आपको माघ स्नान जैसा ही शुभ फल प्राप्त होता है।
Image Source : PTI
माघ मेले का शुभ फल प्राप्त करने के लिए आप अपने घर के आस-पास की किसी नदी या तालाब में डुबकी लगा सकते हैं। अगर ऐसा न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर आपको स्नान करना चाहिए। खासकर पूर्णिमा तिथियों पर और महाशिवरात्रि के दिन।
Image Source : PTI
माघ माह के दौरान किया गया दान बेहद पुण्य फलदायक माना जाता है। इस दौरान तिल, कपड़े, धन आदि का दान आप दे सकते हैं। ऐसा करने से बिना प्रयागराज जाए भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Image Source : Freepik
माघ माह के दौरान ध्यान, सात्विक भोजन का सेवन आपको करना चाहिए। योग-ध्यान और सात्विक जीवन जीने से आप घर बैठे भी पुण्य फलों की प्राप्ति कर सकता है। इसके साथ ही माघ माह में धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना भी बेहद शुभ होता है।
