शिरडी: साईं बाबा के चरणों में उद्योगपति अनंत अंबानी ने 5 करोड़ रुपए का चेक चढ़ाया, टेका माथा


Anant Ambani- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
अनंत अंबानी ने शिरडी में किए साईंबाबा के दर्शन

शिरडी: देश के जाने माने उद्योगपति अनंत अंबानी शिरडी के साईं बाबा के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान अनंत अंबानी ने बाबा के चरणों में सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया और रिलायंस उद्योग समूह की ओर से पांच करोड़ रुपए डोनेट किए। अनंत अंबानी ने 5 करोड़ रुपए का चेक साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर को सौंपा।

धूप आरती में शामिल हुए अनंत अंबानी

साईं बाबा की धूप आरती में उद्योगपति अनंत अंबानी की विशेष उपस्थिति रही। गौरतलब है कि अंबानी परिवार अपने धार्मिक कार्यों के लिए शुरु से ही सुर्खियों में रहता है। समय-समय पर अंबानी परिवार के सदस्य देश के प्रसिद्ध मंदिरों में माथा टेकते हैं और डोनेशन भी देते हैं।

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *