ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को मारी किक, मजेदार फोटे संग सुपरस्टार ने बनाया पत्नी का दिन खास, कही ऐसी बात, नहीं रुकेगी हंसी


twinkle khanna akshay kumar- India TV Hindi
Image Source : AKSHAYKUMAR/INSTAGRAM
ट्विंकल खन्ना और अक्षय खन्ना।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की मजेदार बॉन्ड किसी से छिपी नहीं है। दोनों अक्सर एक दूजे के लिए खास पोस्ट साझा करते रहते हैं। दोनों के बीच का हंसी-मजाक भी इन पोस्ट के जरिए ही देखने को मिलता है। अब हाल ही में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के लिए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा, लेकिन मजेदार पोस्ट साझा किया है। दरअसल बीते दिन ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन था और इस खास मौके को और भी खास बनाने में अक्षय कुमार ने कोई कसर नहीं छोड़ी, उन्होंने एक प्यारी तस्वीर के साथ बर्थडे को फनी अंदाज में विश किया। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

वायरल हुई फनी तस्वीर

अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी लेखिका और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के 52वें जन्मदिन को बेहद मजेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। सोमवार शाम उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक अनोखी तस्वीर शेयर की, साथ ही एक चुटीला मैसेज भी लिखा, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। तस्वीर में ट्विंकल गंभीर चेहरे के साथ अक्षय की ओर पैर उठाए खड़ी दिखती हैं, मानो कोई एक्शन स्टंट करने वाली हों। वो उन्हें किक मारती दिख रही हैं। वहीं अक्षय हंसते हुए उनका पैर थामे नजर आते हैं। दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहना है, हालांकि ट्विंकल ने अपने लुक में बेज रंग का स्वेटर जोड़कर उसे थोड़ा अलग टच दिया है।

यहां देखें पोस्ट

अक्षय ने पोस्ट में कही ये बात

इस तस्वीर के साथ अक्षय ने अपनी ‘एक्शन हीरो’ इमेज पर मजाकिया तंज कसा। उन्होंने लिखा, ‘हर एक्शन हीरो के पीछे एक पत्नी होती है, जो उसे एक नजर या एक किक में ही ढेर कर सकती है। मिसेज फनीबोन्स, तुम मुझे किसी भी स्टंट से ज्यादा जोर से मारती हो। जन्मदिन मुबारक हो, लव यू।’ इस पोस्ट के वायरल होते ही मजेदार रिएक्शन भी सामने आने लगे। कई लोगों ने ट्विंकल को जन्मदिन की बधाई दी। एक शख्स ने लिखा, ‘मिसेज खिलाड़ी कुमार।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘अक्षय जी अब आप भी फॉर्म में आ जाओ और एक एक्शन फिल्म साइन कर लो।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘ये दोनों एक साथ परफेक्ट हैं, मेड फॉर ईच अदर।’

कब हुई थी अक्षय और ट्विंकल की शादी

अक्षय और ट्विंकल की शादी जनवरी 2001 में हुई थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं, बेटा आरव और बेटी नितारा। फिल्मों से दूरी बनाकर लेखन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी ट्विंकल ने 2015 में अपनी पहली नॉन-फिक्शन किताब ‘मिसेज फनीबोन्स’ रिलीज की थी। इसके बाद उन्होंने ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’, ‘पजामाज आर फॉरगिविंग’ और ‘वेलकम टू पैराडाइज’ जैसी किताबें भी लिखीं।

अक्षय के पास है फिल्मों का लंबा लाइनअप

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में तब्बू और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में हैं। शोभा कपूर और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स, अक्षय की केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही हैं। ‘भूत बंगला’ 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और चर्चा है कि वामिका गब्बी इसमें एक महत्वपूर्ण किरदार निभा सकती हैं। इसके अलावा अक्षय के पास ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ जैसी बड़ी फिल्में भी लाइनअप में हैं। वहीं प्रियदर्शन के निर्देशन में सैफ अली खान के साथ उनकी फिल्म ‘हैवान’ भी पाइपलाइन में है, जिसे केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म में सैयामी खेर भी मुख्य भूमिका में होंगी और इसे 2026 में रिलीज करने की योजना है।

ये भी पढ़ें: आंखों देखी पर दुल्हन को नहीं हुआ यकीन, जब शादी में सुपरस्टार को ले आया दूल्हा, रिएक्शन जीत रहा दिल

अमिताभ बच्चन के नाती पर रेखा ने लुटाया प्यार, सबके सामने चूमी तस्वीर, देखता रह गया जमाना

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *