2025 के जाते-जाते भारत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी, बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान हुआ पीछे


India worlds fourth 4th largest economy - India TV Paisa

Photo:INDIA TV भारत ने हासिल की बड़ी कामयाबी।

भारत ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। सरकार ने जानकारी दी है कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हमने जापान को पीछे छोड़ दिया है। भारत की अर्थव्यवस्था 4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की हो गई है। सरकार ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और साल 2030 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

सरकार ने क्या बताया?

साल 2025 में देश में हुए सुधारों से जुड़ी एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है- “4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के साथ, भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, और 2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमानित GDP के साथ अगले 2.5 से 3 साल में जर्मनी को तीसरे स्थान से हटाने के लिए तैयार है।”

दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश

  • अमेरिका
  • चीन
  • जर्मनी
  • भारत
  • जापान


     

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *