
आईफोन 17 प्रो
iPhone 17 Pro: एप्पल ने सितंबर में अपने फॉल इवेंट में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज में खासकर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की जबरदस्त मांग रही है और इनकी बिक्री उम्मीद से कहीं ज्यादा रही है। हालांकि हाल के महीनों में दोनों मॉडलों के यूजर्स ने कुछ स्थितियों में स्पीकर से एक अजीब सी स्टैटिक जैसी आवाज या सरसराहट की शिकायत की है। कई फोरम के मुताबिक Apple को इस समस्या की जानकारी है, लेकिन अभी तक इसके समाधान के लिए कोई फॉर्मल टाइमलाइन नहीं बताई गई है।
iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max पर स्टेटिक आवाज की शिकायत
कई सारे यूजर्स से डिस्कशन और रैडिट पर शिकायतों के बाद एप्पल आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स यूजर्स इस बात की रिपोर्ट कर रहे हैं कि चार्जिंग के दौरान स्पीकर से एक अजीब सी स्टैटिक जैसी आवाज या सरसराहट महसूस की जा रही है। Apple iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के कई यूजर्स इस आवाज को पुराने रेडियो की स्टैटिक या नीचे वाले स्पीकर से आने वाली हल्की सरसराहट जैसी बताते हुए शिकायत कर रहे हैं।
फोन प्लग इन करके चार्ज करने पर आती है आवाज़
परेशान यूजर्स का कहना है कि यह समस्या मुख्य रूप से तब आती है जब फोन प्लग इन करके चार्ज किया जा रहा होता है, फिर चाहे MFI (मेड फॉर Apple) चार्जर का इस्तेमाल किया जा रहा हो या थर्ड-पार्टी चार्जर का। MagSafe का इस्तेमाल करते समय भी यह समस्या देखी गई है, हालांकि केबल से कनेक्ट करने की तुलना में स्टैटिक की आवाज कम पाई गई थी।
अन्य यूजर्स ने बताईं ये दिक्कतें
कुछ रैडिट यूजर्स के मुताबिक ये स्टेटिक शोर तब भी सुना जा रहा है जब कोई ऑडियो प्ले नहीं हो रहा हो और फोन का वॉल्यूम बिलकुल जीरो कर दिया जाए। कुछ यूजर्स ने इस बात को नोटिस किया है कि स्क्रॉलिंग जैसी साधारण एक्टिविटी के दौरान भी ये आवाज़ सुनी गई है। iPhone को अनप्लग करने से यह आवाज बंद हो जाती है। आवाज की इंटेंसिटी अलग-अलग होती हैऔर शांत वातावरण में यह दिक्कत ज्यादा साफ सुनाई देती है।
एप्पल को है इस समस्या की जानकारी
हालांकि एप्पल कम्युनिटी फोरम के अक्टूबर में एक पोस्ट से पता चलता है कि एप्पल को इस समस्या की जानकारी है। एक सीनियर सपोर्ट इंजीनियर ने यूजर्स को कंप्लीट हार्डवेयर डायग्नोस्टिक्स चलाने की सलाह दी, लेकिन इससे स्टैटिक शोर की समस्या दूर नहीं हुई। यूजर्स के मुताबिक, उन्हें अपकमिंग अपडेट का इंतजार करने या फोन बदलवाने का ऑप्शन दिया गया था। हालांकि ऐप्पल इंजीनियर ने कथित तौर पर यूजर को बताया है कि वो एक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने पर काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
Realme 16 Pro, Realme 16 Pro+ की भारत में कितनी होगी कीमत और स्टोरेज, लॉन्च से पहले ही पता चला
