छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़िता के पति को लगाई आग, जमानत पर निकला था बाहर


छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़िता के पति को लगाई आग।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़िता के पति को लगाई आग।

नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छेड़खानी के मामले में जमानत पर रिहा हुए आरोपी व्यक्ति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता के पति को आग लगा दी। घटना में पीड़िता का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। फिलहाल घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। 

रिहा होने के बाद घटना को दिया अंजाम

पुलिस ने बताया कि यह घटना 29 दिसंबर की सुबह नाइगांव तहसील के बेंद्री गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, ‘‘संतोष माधवराव बेंद्रीकर के खिलाफ 22 दिसंबर को एक महिला से छेड़खानी करने के आरोप में नाइगांव पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उसे 28 दिसंबर को नरसी इलाके से गिरफ्तार किया गया और कुछ ही समय बाद उसे जमानत मिल गई थी। बेंद्रीकर और उसके परिजनों ने 29 दिसंबर को महिला के पति से इस बारे में पूछताछ की कि दंपति ने पुलिस से संपर्क क्यों किया था।’’ 

पेट्रोल डालकर लगा दी आग

पुलिस ने बताया, ‘‘जब यौन उत्पीड़न की शिकार महिला का पति अपने घर के पास एक टिन की झोपड़ी में अपनी भैंसों को चारा देने गया था, तब आरोपी बेंद्रीकर, उसके पिता माधव और उसके भाई शिवकुमार ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला का पति नांदेड़ शहर के एक अस्पताल में गंभीर रूप से जलने की चोटों के साथ भर्ती है।’’ 

आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस उपनिरीक्षक गजानन तोतेवाड ने बताया कि मुख्य आरोपी, उसके पिता और भाई को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 30 दिसंबर को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। इलाके में तनाव के बीच, उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) श्याम पानेगांवकर ने घटनास्थल का दौरा किया।

यह भी पढ़ें- 

‘मुझे वोट नहीं दिया तो काम क्यों करूं’, मुसलमानों को लेकर नीतीश के MP देवेश ठाकुर का विवादित बयान; VIDEO वायरल

बेल्लारी में बवाल! बैनर लगाने के लिए आपस में भिड़े दो विधायकों के समर्थक, गोलीबारी में एक की मौत

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *