नागपुर: BJP ने उम्मीदावार से टिकट छीना तो समर्थकों ने घर के अंदर बंद कर दिया, महानगरपालिका चुनाव की मजेदार घटना


BJP Candidate house arrest- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
बीजेपी उम्मीदवार को समर्थकों ने जेल में बंद किया

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के दौरान कई रोचक खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक खबर नागपुर से आई है। यहां एक उम्मीदवार को उसके समर्थकों ने घर के अंदर बंद किया, ताकि वो उम्मीदवारी से नामांकन वापस ना ले सके। दरअसल, यहां भारतीय जनता पार्टी ने 1 वार्ड से 2 लोगों को एबी फार्म दे दिया था। इसके बाद शुक्रवार को पार्टी ने एक की उम्मीदवारी रद्द कर दी। हालांकि, उसके समर्थकों को यह मंजूर नहीं था। ऐसे में उम्मीदवार को घर के अंदर कैद कर दिया गया।

इस उम्मीदवार को मनाने के लिए पार्टी ने विधायक परिणय फुके को भेजा था। मुख्यमंत्री से बात करवाने का अश्वासन देने के बाद समर्थकों ने उम्मीदवार को घर से बाहर निकलने दिया। 

किशन गावंडे का फॉर्म रद्द

महाराष्ट्र में महानगरपालिका के चुनाव के नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 2 जनवरी है। ऐसे में इस दिन नागपुर के हजारी पहाड़ प्रभाग नंबर 13-ड में अलग ही ड्रामा देखने को मिला। इस प्रभाग से भारतीय जनता पार्टी ने किशन गावंडे और विजय होले को एबी फॉर्म  दिया था, लेकिन नियम के अनुसार से पार्टी का एबी फॉर्म किसी एक ही उम्मीदवार को दिया जा सकता है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने यह निर्णय लिया कि किशन गावंडे का फॉर्म रद्द कर दिया जाए और विजय होले बीजेपी के उम्मीदवार रहेंगे। 

समर्थकों ने घर के अंदर बंद किया

किशन गावंडे का फॉर्म रद्द होने की भनक बीजेपी के कार्यकर्ताओं एवं किसन गावंडे के समर्थकों को लगी तो वह तुरंत किशन गावंडे के घर पर पहुंचे एवं कृष्ण गावंडे को घर के अंदर ही बंद कर दिया। उम्मीदवार घर के अंदर बंद थे और उनके समर्थक घर के बाहर उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे, समर्थकों की ऐसी मंशा है कि किशन गावंडे नाम वापस ना ले और चुनाव मैदान पर डटे रहे। भारतीय जनता पार्टी ने किशन गावंडे का एबी फॉर्म रद्द कर दिया, अब वह निर्दलीय की भूमिका में मैदान पर है।

विधायक ने खुलवाया दरवाजा

भारतीय जनता पार्टी ने विधायक परिणय फुको को किशन गावंडे से बातचीत करने के लिए भेजा। गावंडे के समर्थक दरवाजा नहीं खोल रहे थे, बड़ी मुश्किल से विधायक परिणय फुके किशन गावंडे से बातचीत की और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उनसे बातचीत करना चाहते हैं। इसके बाद वह किसन गावंडे को अपने साथ लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करने के लिए निकल गए।

यह भी पढ़ें-

बिना चुनाव के ही जीत गए BJP के 14 उम्मीदवार, वोटिंग करने की भी नहीं पड़ी जरूरत

BMC Election 2026: मुंबई में कांग्रेस गठबंधन की बढ़ी मुश्किलें, VBA को 16 सीटों पर नहीं मिल रहे उम्मीदवार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *