‘भारत में भी शासकों को दौड़ाकर पीटना पड़ेगा’, अजय चौटाला ने रैली से की अपील; नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश का दिया उदाहरण


अजय चौटाला ने दिया विवादित बयान।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
अजय चौटाला ने दिया विवादित बयान।

जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने एक विवादित बयान दिया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, अजय चौटाला की एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में अजय चौटाला को विवादित बयान देते हुए सुना जा सकता है। अजय चौटाला एक रैली के दौरान मंच से कहते हैं कि भारत में भी अब इन शासकों को गद्दी से घसीटकर सड़क पर दौड़ाकर पीटना पड़ेगा। अब समय आ गया है। उन्होंने इसके लिए बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका का उदाहरण भी दिया। 

अजय चौटाला ने दिया विवादित बयान

दरअसल, जननायक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में भी शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौडाकर पीटने का काम करना पड़ेगा। इनको देश छोड़ने पर मजबूर करने का काम करना पड़ेगा। जिस तरीके से बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में हुआ ऐसा ही आंदोलन यहां भी करना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन में अजय सिंह चौटाला ने यह बयान दिया है। बता दें कि अजय चौटाला हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता हैं और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेटे हैं।

बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

वहीं अजय सिंह चौटाला के इस बयान पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अजय चौटाला एक पार्टी भी चलाते हैं। वह ताऊ देवी लाल जी का नाम लेकर पार्टी चलाते हैं, जिन्होंने देश को आजाद कराने की लड़ाई लड़ी, इमरजेंसी के खिलाफ ताऊ देवी लाल ने लड़ाई लड़ी। वह ताऊ देवी लाल की फोटो लगाते हैं, लेकिन राहुल गांधी की विचारधारा उनके दिमाग में है। उनके भी तार राहुल गांधी और विदेशी ताकतों से जुड़े हैं। देश में कोई यह पसंद नहीं करता। यह प्रजातांत्रिक देश है, कोई राजाओं का समय नहीं है कि मार काट मचा दें।

यह भी पढ़ें-

बेल्लारी में बवाल! बैनर लगाने के लिए आपस में भिड़े दो विधायकों के समर्थक, गोलीबारी में एक की मौत

चौमूं में पत्थरबाजों के खिलाफ एक्शन शुरू, अवैध मकानों पर चला बुलडोजर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *