निकोलस मादुरो के बाद अब वेनेजुएला की सत्ता कौन संभालेगा? ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया ये जवाब


Donald Trump- India TV Hindi
Image Source : AP
डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन: वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अमेरिका ले जाने के बाद देर शाम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वेनेजुएला का अब भविष्य क्या होगा इसके बारे में भी बताया। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में सुरक्षित सत्ता हस्तांतरण होने तक अमेरिका उस देश का प्रशासन संभालेगा। 

अब अमेरिका चलाएगा  वेनेजुएला का प्रशासन 

अमेरिका ने शनिवार तड़के एक आश्चर्यजनक सैन्य अभियान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया और उन्हें देश से बाहर ले गया। मादुरो को एक वॉरशिप से अमेरिका ले जाया जा रहा है जहां उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा।  अमेरिका की यह कार्रवाई तेल समृद्ध लातिन अमेरिकी देश पर महीनों से बढ़ाए जा रहे दबाव की परिणति है। ट्रंप ने कहा कि सत्ता हस्तांतरण होने तक अमेरिका वेनेजुएला का प्रशासन चलाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी उपस्थिति पहले से ही स्थापित है, हालांकि इस बात के तत्काल कोई संकेत नहीं थे कि अमेरिका देश चला रहा है। 

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम लातिन अमेरिकी देश की बागडोर तबतक संभालेंगे जब तक हम एक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण नहीं कर लेते।’’ ट्रंप ने दावा किया कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति से उस देश को ‘फिर से महान बनाने’ के बारे में बात की है। ट्रंप ने ‘मार-ए-लागो’ में एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि यह ‘‘अत्यंत सफल अभियान किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए चेतावनी के रूप में काम करना चाहिए, जो अमेरिकी संप्रभुता को खतरा पहुंचाना चाहता है या अमेरिकी जीवन को खतरे में डालना चाहता है।’’

 वेनेजुएला की ओर से फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं

 ट्रंप ने मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि यह ‘‘अत्यंत सफल अभियान किसी के लिए भी चेतावनी होनी चाहिए, जो अमेरिकी संप्रभुता को खतरे में डालने या अमेरिकी नागरिकों की जान को जोखिम में डालने की कोशिश करे’’। हालांकि, वेनेजुएला सरकार की ओर से ट्रंप के दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वेनेजुएला के सरकारी टीवी ने काराकस में विरोध प्रदर्शन करते हुए मादुरो समर्थकों के छोटे समूहों की लाइव तस्वीरें प्रसारित कीं।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *