
मुस्तफिजुर रहमान
आईपीएल 2026 के लिए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की आलोचना हो रही है। फैंस समेत कई राजनेताओं ने केकेआर की आलोचना की है। केकेआर ने हाल ही में आईपीएल के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह ऑक्शन में बिकने वाले एकमात्र बांग्लादेशी प्लेयर थे। 30 वर्षीय बांग्लादेशी गेंदबाज को लेकर बवाल मचने के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने केकेआर से मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज करने के लिए कहा है।
BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि हाल में हो रहे घटनाक्रमों को देखते हुए, BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के उनके खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है और BCCI ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो BCCI उस रिप्लेसमेंट की इजाजत देगा।
खबर अपडेट हो रही है…
