वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पत्नी समेत बेडरूम से घसीट ले गई अमेरिकी सेना, ट्रंप ने लाइव देखा पूरा ऑपरेशन


Nicolas Maduro,Cilia Flores- India TV Hindi
Image Source : AP (FILE)
निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी

US Attacks Venezuela: अमेरिका की फोर्स ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ़्लोरेस को उनके बेडरूम से घसीटकर अपने साथ ले गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वहीं वेनेजुएला में अमेरिका के इस पूरे ऑपरेशन को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी टीवी शो की तरह लाइव देख रहे थे।

सुरक्षा कवच भेदते हुए बेडरूम तक पहुंचे कमांडो

सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में आधी रात को अपने ऑपरेशन के दौरान राष्ट्रपति मादुरो के तमाम सुरक्षा कवच को भेद दिया और उनके बेडरूम तक पहुंच गए। इसके बाद अमेरिकी सेना के जवान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को घसीटते हुए अपने साथ ले गए। अमेरिकी अधिकारियों को दावा है कि इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना को कोई कैजुअल्टी नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक मादुरो को वेनेजुएला से न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। यहां मैनहट्टन फ़ेडरल कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे। अमेरिका केअटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने पहले कहा था कि वेनेजुएला में पकड़े जाने के बाद मादुरो को “जल्द ही अमेरिकी धरती पर अमेरिकी अदालतों का सामना करना पड़ेगा।

मिलिट्री जनरलों के रियल टाइम ऑपरेशन देखा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के पूरे ऑपरेशन को मिलिट्री जनरलों के साथ मार-ए-लागो के एक कमरे से रियल टाइम में देखा। ट्रंप ने आगे कहा, ” यह बस, यह एक कमाल की बात थी, कमाल का काम था जो इन लोगों ने किया। कोई और ऐसा नहीं कर सकता था।” ट्रंप, जिन्होंने क्रिसमस और न्यू ईयर पाम बीच में अपने प्राइवेट मार-ए-लागो क्लब में बिताए हैं, ने कहा कि उन्होंने US मिलिट्री को मादुरो को पकड़ते हुए देखा, जिसमें उनका स्टील के दरवाज़े तोड़ना भी शामिल था। ट्रंप ने कहा, “ठीक है, हमने इसे एक कमरे से देखा। हमने इसके हर पहलू को देखा। हम बहुत सारे लोगों से घिरे हुए थे, जिसमें जनरल भी शामिल थे, और वे सब कुछ जानते थे जो हो रहा था। और यह बहुत जटिल था।”

सैन्य अड्डे के भीतर अपने आवास में थे मादुरो

उधर,  वेनेजुएला की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता नाहूम फर्नांडीज का कहना है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को जब पकड़ा गया, तो वे फोर्ट टियूना सैन्य अड्डे के भीतर स्थित अपने आवास में थे। फर्नांडीज ने कहा, ‘‘वहीं पर उन्होंने बमबारी की थी, और वहीं से उन्होंने राष्ट्रपति और देश की प्रथम महिला का अपहरण किया।’’ अमेरिका ने शुक्रवार देर रात को वेनेजुएला पर ‘‘बड़े पैमाने पर हमला’’ किया। अमेरिका ने कहा है कि देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। 

इनपुट-सीएनएन

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *