
लॉकी फर्ग्यूसन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले ही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को चोट लग गई है। इसी वजह से कीवी टीम अनिश्वित स्थिति में है। फर्ग्यूसन ILT20 लीग में डेजर्ट वाइपर्स के लिए खेलते समय चोटिल हो गए। अब उनका टी20 वर्ल्ड कप में खेलना संदेह के घेरे में आ गया।
ILT20 से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन
ILT20 में एमआई एमिरेट्स के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करते हुए लॉकी फर्ग्यूसन की पिंडली में चोट लग गई। इसी वजह से वह अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए। अपने दूसरे ओवर में तीन गेंद फेंकने के बाद वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद से ही उन्हें ILT20 मैचों से बाहर कर दिया गया था। वह डेजर्ट वाइपर्स के लिए कप्तानी की भूमिका निभा रहे थे। इसके बाद कप्तानी की जिम्मेदारी सैम करन को मिल गई।
लॉकी फर्ग्यूसन की चोट के बाद बढ़ी न्यूजीलैंड की टेंशन
ILT20 के बाद लॉकी फर्ग्यूसन बिग बैश लीग में खेलना था और इसके बाद न्यूजीलैंड की भारत दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज में खेलना था। लेकिन अब उनकी चोट ने टीम की परेशानी बढ़ा दी। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में उनका खेलना संदेह के घेरे में आ गया है। अगर वह समय पर फिट नहीं हो पाते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा।
T20I क्रिकेट में फर्ग्यूसन ले चुके हैं 64 विकेट
लॉकी फर्ग्यूसन फॉर्म में होने पर किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वह लगातार 145 किमी प्रति घंटे की स्पीड से बॉलिंग कर सकते हैं। उन्होंने कीवी टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2024 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही 43 T20I मैचों में कुल 64 विकेट हासिल किए हैं।
न्यूजीलैंड की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप-डी में रखा गया है और इस ग्रुप में उसके लिए अफगानिस्तान, यूएई, साउथ अफ्रीका और कनाडा की टीमें शामिल हैं। टीम अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
यह भी पढ़ें:
हार्दिक पांड्या को ODI स्क्वाड में नहीं मिली जगह, BCCI ने बड़ी वजह का किया खुलासा
संजू सैमसन ने ईशान किशन की टीम के खिलाफ ठोका दमदार शतक, सिर्फ 42.3 ओवर में चेज किया 312 रन का टारगेट
