
जय दुधाणे
बिग बॉस मराठी 3 के विनर जय दुधाणे को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मशहूर फिटनेस ट्रेनर जय दुधाणे को ठाणे पुलिस ने 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की, जब जय अपने परिवार के साथ विदेश जाने की तैयारी में थे। जय दुधाणे पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक ही दुकान को कई लोगों को बेचा है। इस धोखाधड़ी से कई खरीदारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले की आगे की जांच जारी है।
जय दुधाणे हुए गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि जय दुधाणे अपनी पत्नी, भाई और भाई की पत्नी के साथ मुंबई एयरपोर्ट से विदेश रवाना होने वाले थे तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस बिग बॉस मराठी 3 फेम जय दुधाणे के परिवार से भी पूछताछ कर रही है। इस दौरान जय दुधाणे ने दावा किया कि यह मामला झूठा है। उन्होंने अपना चेहरा नहीं छुपाया और उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।
करोड़ों की धोखाधड़ी मामले पर जय दुधाणे ने तोड़ी चुप्पी
गिरफ्तारी के बाद जय दुधाणे ने बयान देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन अब लोग उन पर उल्टे आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि वे कहीं भाग नहीं रहे थे और जो भी सच्चाई है, उसका सामना करेंगे। जय दुधाणे ने यह भी कहा कि गाला बेचने को लेकर फैलाई जा रही बातें अफवाह हैं और अगर कोई आरोप है तो उसे साबित किया जाना चाहिए।
भारत छोड़कर भागने वाले थे जय दुधाणे
पूछताछ के दौरान अपने बचाव में जय दुधाणे ने यह भी कहा कि वे हनीमून के लिए विदेश जा रहे थे और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके नाम से अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। पुलिस द्वारा देश छोड़ने से रोके जाने के बाद उन्होंने जांच में सहयोग करने की बात कही है।
बिग बॉस फेम जय दुधाणे कौन हैं?
जय दुधाणे ठाणे के निवासी हैं और जिम व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। वे एक प्रसिद्ध फिटनेस ट्रेनर, खिलाड़ी, मॉडल और अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। जय ने अपनी गर्लफ्रेंड हर्षाला पाटिल से शादी की है।
ये भी पढे़ं-
