
मोनालिसा, अभिषेक त्रिपाठी।
‘महाकुंभ’ के दौरान अपनी कंजी आंखों को लेकर सुर्खियों में आईं मोनालिसा ने अभिषेक त्रिपाठी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मोनालिसा जल्दी ही सनोज मिश्रा की ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अभिषेक त्रिपाठी लीड रोल में हैं। मोनालिसा के वायरल होते ही सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया था और अब वायरल गर्ल ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसमें उनके हीरो कोई और नहीं अभिषेक त्रिपाठी होंगे। अभिषेक के साथ मोनालिसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मोनालिसा और अभिषेक त्रिपाठी की जोड़ी पर्दे पर नॉर्थ-ईश्ट की संवेदनशील परिस्थितियों पर आधारित है इसी के साथ ये दोनों की फिल्मी दुनिया में शुरुआत भी है।
मोनालिसा और अभिषेक त्रिपाठी की केमेस्ट्री
सामने आई तस्वीरों में मोनालिसा और अभिषेक त्रिपाठी की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। जहां ये मोनालिसा की पहली फिल्म है तो अभिषेक त्रिपाठी भी ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के साथ ही अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। सनोज मिश्रा ने खुद सोशल मीडिया पर शूटिंग की झलक साझा की है, जिसमें मोनालिसा और अभिषेक त्रिपाठी के बीच कुछ बेहद खास और रोमांटिक मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। कुछ दिनों पहले सनोज मिश्रा ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और फिल्म के कंटेंट से सभी को रूबरू कराया था।
फिल्म में मोनालिसा और अभिषेक का रोल
फिल्म में मोनालिसा का किरदार एक साधारण सी लड़की का है, वहीं अभिषेक त्रिपाठी ‘राज’ नाम के लड़के के किरदारम में दिखाई देंगे, जिसकी जिंदगी में मोनालिसा के किरदार की एंट्री बड़ा बदलाव लेकर आती है। इस फिल्म की शूटिंग से पहले मोनालिसा ने एक्टिंग क्लास भी ली थी, जिसकी झलक वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं। वहीं अभिषेक ने भी इस किरदार के लिए रिसर्च किया ताकि एक टूटे हुए इंसान की मनोवैज्ञानिक स्थिति को समझ सकें।
ये भी पढ़ेंः अगस्त्य नंदा ने गर्व से चौड़ा किया नानू अमिताभ बच्चन का सीना, ‘इक्कीस’ की कमाई पर झूमे बिग बी, नाती को दी बधाई
