दिल्ली में 7 जगहों पर लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जान लें तारीख और करवाएं ट्रैफिक चालान का निपटारा


राष्ट्रीय लोक अदालत- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/REPRESENTATIVE PIC
राष्ट्रीय लोक अदालत

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय लोक अदालत लगने वाली है। ऐसे में अगर आपका ट्रैफिक चालान या फिर कोई अन्य मामला है तो इसे लोक अदालत में निपटाया जा सकता है। ये राष्ट्रीय लोक अदालत 10 जनवरी 2026 को 7 कोर्ट कॉम्पलैक्स में लगेगी। इनमें पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट कॉम्पलैक्स शामिल हैं। 

दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मिलकर राष्ट्रीय लोक अदालत लगाने जा रही है। अगर आप भी ट्रैफिक चालान का निपटारा करवाना चाहते हैं तो ये अनिवार्य है कि नोटिस और चालान का प्रिंटआउट खुद लेकर जाएं। कोर्ट कॉम्पलैक्स में प्रिंट आउट निकालने की कोई सुविधा नहीं है।

national Lok Adalat

Image Source : DELHI POLICE

राष्ट्रीय लोक अदालत

national Lok Adalat

Image Source : DELHI POLICE

राष्ट्रीय लोक अदालत

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *