7000mAh बैटरी वाला 50 मेगापिक्सेल से लैस Oppo A6 Pro भारत में लॉन्च, कंपनी दे रही इंस्टेंट डिस्काउंट


Oppo A6 Pro 5G- India TV Hindi
Image Source : OPPO
ओप्पो ए6 प्रो 5जी

Oppo A6 Pro 5G Launch: Oppo A6 Pro 5G भारत में लॉन्च हो चुका है और ये इस लाइनअप में सबसे लेटेस्ट एडिशन है। इस हैंडसेट में 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये 40 दिनों तक का स्टैंडबाय देती है। ये बैटरी 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। ये Oppo A6 Pro 5G भारत में दो कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसके 2 ही स्टोरेज कन्फिगरेशन कंपनी की वेबसाइट पर दिए गए हैं। ये हैंडसेट ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से पावर्ड है और जिसे ARM Mali-G57 MC2 GPU के साथ पेयर किया गया है।

भारत में Oppo A6 Pro 5G की कीमत

Oppo A6 Pro 5G का बेस वेरिएंट जो कि 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है वो आपको 21,999 रुपये की कीमत में मिल पाएगा। इसी बीच इसका टॉप-ऑफ-द-लाइन ऑप्शन आपको 23,999 रुपये की कीमत में मिल सकेगा जो कि 8जीबी रैम और 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी इस फोन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है जिसमें एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक्सिस बैंक और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए आप ये छूट हासिल कर सकते हैं।

Oppo A6 Pro 5जी की अवेलिबिलिटी

Oppo A6 Pro 5G आपको Oppo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए मिल सकेगा और इसके दो कलर की बात करें तो ये ऑरेरा गोल्ड और कैपेचिनो ब्राउन कलर में मिल सकता है। Oppo A6 Pro 5G

Image Source : OPPO

ओप्पो ए6 प्रो 5जी कलर्स

Oppo A6 Pro 5जी के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A6 Pro 5G एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 6.75 इंच का HD+ (720×1,570 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 256 ppi पिक्सल डेंसिटी, 16.7 मिलियन कलर और 83 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट है। यह ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से ऑपरेटेड होता है, जिसमें 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

Oppo A6 Pro 5जी का कैमरा

कैमरे की बात करें तो Oppo A6 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट और 76 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 89 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा शामिल है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। नए हैंडसेट के रियर कैमरे 1080p रेजोल्यूशन तक के वीडियो को शानदार स्पीड से शूट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

सैमसंग के स्मार्टफोन चाहने वालों को बड़ा झटका, कई फोन की कीमतें बढ़ीं, महंगी हो गईं ये सीरीज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *