हाथों में हाथ, ट्विनिंग करते हुए नई गर्लफ्रेंड संग दिखे हार्दिक पांड्या, ग्लैम अंदाज भी नहीं आया लोगों को रास, Ex वाइफ से मांगने लगे माफी


hardik pandya mahieka sharma- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा।

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा सोमवार शाम मुंबई में आयोजित यूनाइटेड इन ट्रायम्फ इवेंट में साथ नजर आए। इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों को साथ देखकर जहां कुछ फैंस खुश हैं, वहीं ज्यादातर फैंस को ये अंदाज रास नहीं आ रहा है और वो नए कपल को खरीखोटी सुनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों को हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टैनकोविक याद आ रही हैं और लोग उनसे माफी भी मांग रहे हैं।

वीडियो पर भर-भर कर आए कमेंट

इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो में हार्दिक और माहिका पैपराजी के सामने पोज देने से पहले हाथों में हाथ डाले चलते दिखाई दिए। दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए भी नजर आए। इवेंट के लिए दोनों ने ब्लैक आउटफिट चुना था, माहिका ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जबकि हार्दिक ब्लैक सूट में दिखे। इन वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक फैन ने लिखा, ‘आप दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं… बिल्कुल परफेक्ट।’ वहीं एक अन्य यूज़र ने टिप्पणी की, ‘बस कुछ महीनों की बात है… जो व्यक्ति अपने बच्चे की मां का सम्मान नहीं करता, वह किसी के साथ नहीं टिकता।’ एक और कमेंट में लिखा गया, “रब ने बना दी जोड़ी, दोनों साथ में खुश लगते हैं। भगवान भला करे।’ किसी ने यह भी कहा, ‘वाह, जिस तरह से ये हाथ पकड़े हुए हैं, बहुत प्यारा लग रहा है।’

यहां देखें वीडियो

लोगों को आई नताशा की याद

वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘नताशा से हस सभी को माफी मांगनी चाहिए, हमने उनके साथ बहुत गलत किया।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘नताशा पर क्या गुजरी होगी, लोगों ने उसे फालतू में ट्रोल किया।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘नताशा के बाद अब ये इसका हाथ थाम लिया, पहले उसे भी ऐसे ही देखा करता था।’ इस तरह के कई कमेंट से वीडियो का कमेंट सेक्शन भरा पड़ा है।

बीते साल जुड़ा नाम

हार्दिक और माहिका के रिश्ते को लेकर चर्चाएं पिछले साल से चल रही थीं। अक्टूबर में हार्दिक ने अफवाहों के कुछ ही हफ्तों बाद अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था। हार्दिक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर माहिका के साथ कई तस्वीरें साझा की थीं और दोनों साथ में छुट्टियों पर भी गए हैं।

पहले इस सिंगर से जुड़ा था नाम

इससे पहले हार्दिक का नाम यूके की सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा गया था। उन्हें हार्दिक के मैच के दौरान स्टेडियम में और आईपीएल में केकेआर के खिलाफ मैच के बाद मुंबई इंडियंस की टीम बस में भी देखा गया था। बाद में खबर आई कि दोनों अलग हो गए हैं और उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।

नताशा से टूटी शादी

हार्दिक पांड्या की शादी पहले अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। दोनों ने 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान शादी की थी और उसी साल 30 जुलाई को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था। कई महीनों की अटकलों के बाद, जुलाई 2023 में दोनों ने अपने अलग होने की पुष्टि की थी। अपने संयुक्त बयान में उन्होंने कहा था, ‘चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने पूरी कोशिश की और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। एक साथ परिवार बनाते हुए जो खुशी, सम्मान और साथ हमने साझा किया, उसे देखते हुए यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन हमें लगता है कि यह हम दोनों के लिए बेहतर है।’

ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही छाई थलापति विजय की आखिरी फिल्म की ऐसी दीवानगी, ₹2000 में भी खटाखट बिक गए सारे टिकट

शाहरुख खान से प्रभास तक को चटाई धूल, इस सुपरस्टार के नाम है लगातार आठ 200 करोड़ी फिल्में देने का रिकॉर्ड

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *