7000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी- चेक करें आज के ताजा भाव


Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, Venezuela-US tensions- India TV Paisa

Photo:FREEPIK अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में जारी रही तेजी

Silver and Gold Rate: दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1100 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने ये जानकारी दी है। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,40,400 रुपये पर बंद हुई थी। सोने के अलावा, आज चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे दिन बढ़त देखी गई। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 7000 रुपये की बंपर तेजी के साथ 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोमवार को चांदी का भाव 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में जारी रही तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोना 11.45 डॉलर या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 4460.49 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसी तरह, आज हाजिर चांदी की कीमतें भी 1.75 डॉलर या 2.28 प्रतिशत बढ़कर 78.36 डॉलर प्रति औंस हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, “मंगलवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही, जिसे कमजोर अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की नरम टिप्पणियों से समर्थन मिला, जिससे आने वाले महीनों में संभावित ब्याज दर में कटौती की बाजार की उम्मीदें मजबूत हुईं।” 

सोने-चांदी की कीमतों में अब आगे क्या हो सकता है

ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी ने कहा कि बुलियन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं और अगर वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ता है या आने वाले अमेरिकी डेटा से ये उम्मीद मजबूत होती है कि फेडरल रिजर्व को मौजूदा कीमत से ज्यादा सख्ती से मौद्रिक नीति में ढील देने की जरूरत हो सकती है तो ये नए शिखर पर पहुंच सकता है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर काराकास अपने तेल कारोबार को खोलने और ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने के अमेरिकी कोशिशों का विरोध करता रहा तो वेनेजुएला के खिलाफ आगे भी हमले किए जाएंगे। इसके साथ ही, ट्रंप अवैध ड्रग्स के कारोबार को लेकर कोलंबिया और मैक्सिको के खिलाफ भी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *