karti Aaryan Karina Kubiliute, गोवा में किसके साथ वेकेशन पर कार्तिक आर्यन? फैंस ने खोज निकाली मिस्ट्री गर्ल


kartik aaryan- India TV Hindi
Image Source : KARTIK AARYAN INSTAGRAM
कार्तिक आर्यन।

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। इस बार वजह उनकी हालिया गोवा वेकेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें हैं। ये तस्वीरें रेडिट पर छाई हुई हैं और तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक इस छुट्टी पर अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ कोई लड़की थी। रेडिट पर कई यूजर्स का दावा है कि उसी बीच पर एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ भी मौजूद थी, जिसे कार्तिक की पोस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।

तस्वीरों से मिला हिंट

दरअसल यह चर्चा तब शुरू हुई जब कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोवा से एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह समंदर किनारे आराम करते हुए नजर आए, जहां बीच लाउंजर, तौलिया और समुद्र का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा था। तस्वीर पोस्ट होते ही फैंस ने उस पर ध्यान देना शुरू किया और कुछ ही समय में रेडिट पर इस फोटो से जुड़ी चर्चाएं तेज हो गईं। रेडिट यूजर्स ने दावा किया कि ग्रीस की रहने वाली एक महिला, जिसका नाम सोशल मीडिया पर सामने आया है ने भी उसी लोकेशन से मिलती-जुलती तस्वीरें पोस्ट की थीं। 

kartik karina

Image Source : KARTIK KARINA INSTAGRAM

वारय हो रही तस्वीरें।

वायरल हो गई फोटोज

इसके बाद यूजर्स ने दोनों की तस्वीरों के स्क्रीनशॉट शेयर करने शुरू कर दिए। इन स्क्रीनशॉट्स में बैकग्राउंड काफी हद तक एक जैसा बताया गया, समुद्र तट का सेटअप, बीच लाउंजर की जगह, तौलिया रखने का अंदाज और आसपास का माहौल। इन समानताओं के आधार पर यूजर्स यह अनुमान लगाने लगे कि दोनों एक ही समय और एक ही जगह पर मौजूद थे। रेडिट पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक कई यूजर्स का मानना है कि कार्तिक आर्यन गोवा में किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे थे। कुछ लोगों ने तो यह भी दावा किया कि ये तस्वीरें वायरल होने से पहले कार्तिक उस महिला को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे थे, लेकिन तस्वीरें वायरल होने के बाद दोनों के एक-दूसरे को अन फोलो कर दिया। हालांकि इन सभी बातों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही कार्तिक आर्यन की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

कौन है मिस्ट्री गर्ल?

बता दें, मिस्ट्री गर्ल का नाम करीना है। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पब्लिक है, लेकिन उनके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह भी देखा गया कि 2024 की एक हाई स्कूल ग्रेजुएशन पार्टी से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनके आधार पर कुछ यूजर्स ने यह दावा किया कि वह संभवत UK में पढ़ाई कर रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी स्कूल यूनिफॉर्म जैसी दिखने वाली ड्रेस को लेकर भी कई सवाल उठाए गए, जिससे उनकी उम्र और अभिनेता के साथ जोड़े जा रहे लिंक को लेकर बहस और तेज हो गई। इसके अलावा ये स्थापित हो पाया है कि वो ग्रीस की रहने वाली हैं।

kartik karina Instagram

Image Source : KARTIK KARINA INSTAGRAM

कार्तिक और करीना के इंस्ताग्राम की झलक।

इस फिल्म में आए थे नजर

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं, लेकिन अक्सर उन्होंने इन अटकलों पर चुप्पी ही साधी है। इस बार भी मामला पूरी तरह सोशल मीडिया कयासों और यूजर थ्योरीज़ पर आधारित है। अगर कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी अहम भूमिका में थीं। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसका निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। आने वाले समय में कार्तिक के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनको लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें:  हाथों में हाथ, ट्विनिंग करते हुए नई गर्लफ्रेंड संग दिखे हार्दिक पांड्या, ग्लैम अंदाज भी नहीं आया लोगों को रास

शिखर धवन की दुल्हनिया की अदाओं के आगे बॉलीवुड हसीनाओं के लटके-झटके फेल, आयरिश ब्यूटी से होगी शादी, करती हैं ये काम

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *