Realme 16 Pro सीरीज 200MP बैक, 50MP सेल्फी कैमरे और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, Pad 3 भी हुआ पेश, जानें कीमत


Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro+, Realme Pad 3 launch- India TV Hindi
Image Source : REALME INDIA
रियलमी 16 प्रो सीरीज, रियलमी पैड 3 भारत में लॉन्च

Realme 16 Pro, Realme 16 Pro+, Realme Pad 3 और Realme Buds Air 8 TWS भारत में लॉन्च हो गए हैं। साल के पहले लॉन्च इवेंट में चीनी कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज उतारी है। इसके अलावा बजट फ्रेंडली टैबलेट Pad 3 को पेश किया है। Realme 16 Pro सीरीज के दोनों फोन 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं। वहीं, Pad 3 को स्लिम डिजाइन, बड़ी बैटरी के साथ उतारा गया है।

Realme 16 Pro सीरीज के फीचर्स

रियलमी 16 प्रो सीरीज के दोनों फोन 6.78 इंच के 1.5K रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। इस सीरीज के दोनों फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी ने फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Realme 16 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 7300 Max प्रोससर दिया गया है।

Realme 16 Pro सीरीज के ये दोनों फोन 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आते हैं। इन दोनों फोन में Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 प्रोसेसर दिया गया है। इन दोनों फोन में Google Gemini AI पर बेस्ड कई एआई फीचर्स दिए गए हैं। ये फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग से लैस हैं। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलता है।

Realme 16 Pro के बैक में 200MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं, Realme 16 Pro+ के बैक में भी 200MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP का प्रोट्रेट टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन में एक और 8MP का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।

कितनी है कीमत?

Realme 16 Pro को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। फोन के अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 33,999 रुपये और 36,999 रुपये है। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक ऑफर किया जा रहा है। इसकी सेल ई-कॉमर्स 9 जनवरी को दिन के 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। इसे Pebble Grey, Orchid Purple और Master Gold में खरीदा जाएगा।

Realme 16 Pro+ को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स – 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। फोन के अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 41,999 रुपये और 44,999 रुपये है। इसकी खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसकी सेल भी 9 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसे Master Grey, Camerllia Pink और Master Gold में खरीदा जा सकता है।

Realme Pad 3

रियलमी पैड 3 को 11.6 इंच के बड़े 2.8K डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। यह टैबलेट 12,200mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 7300 Max प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस टैबलेट के बैक में 8MP का कैमरा मिलता है। साथ ही, यह 8MP के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

Realme Pad 3 के 8GB RAM + 128GB WiFi ओनली वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। वहीं, इसका 5G वेरिएंट 29,999 रुपये में आता है। इसका 8GB RAM + 256GB 5G वेरिएंट 31,999 रुपये में आता है। इस टैबलेट की पहली सेल 16 जनवरी को दिन के 12 बजे फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। इसके साथ रियलमी स्मार्ट पेन भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत 2,999 रुपये है। यह टैबलेट स्पेस ग्रे और कैम्पेन गोल्ड कलर में आता है। Realme Buds 8 TWS को 3,599 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी खरीद पर 200 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें – 

चीन में लॉन्च हुए फोन में भारत की टेक्नोलॉजी, ISRO का नेविगेशन सिस्टम दे रहा अमेरिकी GPS को चुनौती

Redmi Note 15, Redmi Pad 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें कितनी है कीमत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *