देश के इन राज्यों में 8 जनवरी को हांड कंपा देने वाली ठंड, दक्षिण भारत में होगी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल


उत्तर भारत में 8 जनवरी...- India TV Hindi
Image Source : PTI
उत्तर भारत में 8 जनवरी को हांड कंपा देने वाली ठंड

नई दिल्लीः देश के लोगों को कड़ाके की सर्दी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर भारत में 8 जनवरी को हांड कंपा देने वाली ठंड और दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान है। वहीं, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में 8 तारीख को कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की संभावना है।

इन राज्यों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान 5°-10°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3°C अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इन सभी राज्यों में कोल्ड जैसी स्थिति रहेगी।

इन राज्यों में पड़ेगा घना कोहरा

08-10 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान, बिहार, पंजाब,हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा 12 तारीख तक घना कोहरा पड़ सकता है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा कि 8-11 जनवरी के दौरान तमिलनाडु में और 10 जनवरी को केरल और माहे में कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की बहुत संभावना है।

दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली को गुरुवार (8 जनवरी) के लिए येलो अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि मौसम विभाग ने दिल्ली में घना कोहरा छाने का अनुमान लगाया है। इससे सुबह-सुबह विजिबिलिटी कम हो जाएगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकती है। सुबह के समय सतह पर मुख्य हवा पश्चिम दिशा से चलेगी और हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दोपहर में हवा की गति बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 16 किमी प्रति घंटे तक हो जाएगी। 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *