नहीं संभल रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला, ये प्रमुख स्टॉक्स भी धड़ाम


बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।- India TV Paisa

Photo:PTI बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रुझान लगातार जारी है। शुरुआती कारोबार में गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 26 मिनट के करीब एक समय  153.17 अंक की गिरावट के साथ 84,807.97 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी समय एनएसई का निफ्टी भी 53.80 अंक की गिरावट के साथ 26,086.95 के लेवल पर था। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर आज के कारोबार में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंटरग्लोब एविएशन और एचसीएल टेक्नोलॉजीज प्रमुख बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर हिंदाल्को, टीसीएस, डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज दबाव में नजर आ रहे हैं।

कैपिटल गुड्स और रियल्टी को छोड़ सभी सेक्टर में गिरावट

सेक्टरवार प्रदर्शन की बात करें तो कैपिटल गुड्स और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मेटल सेक्टर में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है….

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *