अंकिता भंडारी केस की होगी CBI जांच, सीएम धामी ने की सिफारिश, कहा- ‘पीड़िता थी हमारी बेटी’


CM Dhami has recommended a CBI investigation into the Ankita Bhandari case.- India TV Hindi
Image Source : PTI
सीएम धामी ने अंकिता भंडारी केस में CBI जांच की सिफारिश की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी केस में CBI जांच की सिफारिश की है। सीएम धामी ने कहा कि यह पूरे केस में इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि राज्य सरकार ने शुरू से लेकर अंत तक निष्पक्षता, पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ न्याय सुनिश्चित किया है। साथ ही हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही कुछ ऑडियो क्लिप्स के संबंध में भी अलग–अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिन पर जांच की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

बहन और बेटी थी अंकिता- सीएम धामी

सीएम धामी ने दो टूक कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है। किसी भी तथ्य या सबूतों की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अंकिता केवल एक पीड़िता नहीं थी, बल्कि वह हमारी भी बहन और बेटी थी।

पीड़िता के परिजनों से सीएम ने की मुलाकात

सीएम ने जानकारी दी कि हाल ही में उन्होंने स्वयं स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता से मुलाकात की, जिसमें बातचीत के दौरान उन्होंने मामले की CBI जांच कराए जाने की मांग की है। सीएम ने कहा कि स्वर्गीय अंकिता के माता–पिता के इस अनुरोध और उनकी भावनाओं का पूर्ण सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने इस प्रकरण की CBI से जांच कराने का निर्णय लिया है।

अंकिता भंडारी को मिलेगा न्याय- सीएम धामी

सीएम धामी ने एक बार फिर दोहराया कि राज्य सरकार पहले भी न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। आगे भी पूरी दृढ़ता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पबद्ध रहेगी।

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *