
S Jaishankar Met French President Emmanuel Macron
S Jaishankar France Visit: भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर वर्तमान में फ्रांस के दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। यह मुलाकात भारत-फ्रांस के बीच मजबूत रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले डॉ जयशंकर ने फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित भी किया था।
विदेश मंत्री ने क्या कहा?
मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा, “फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार्दिक शुभकामनाएं पहुंचाईं। समकालीन वैश्विक परिवर्तनों पर उनकी गहरी समझ और भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के प्रति उनकी सकारात्मक भावनाओं की मैं बहुत सराहना करता हूं।”
जयशंकर ने राजदूतों के सम्मेलन को किया संबोधित
जयशंकर ने पेरिस में फ्रांस के राजदूतों के सम्मेलन को भी संबोधित किया। सोशल मीडिया पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि इस अवसर पर उन्होंने व्यापार, वित्त, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, संसाधन और संपर्क से प्रेरित समकालीन वैश्विक परिवर्तनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों के लिए मानसिकता में बदलाव एक महत्वपूर्ण कारक रहा है। विदेश मंत्री ने बहुध्रुवीयता और रणनीतिक स्वायत्तता को बढ़ावा देने में भारत-फ्रांस साझेदारी के महत्व को भी रेखांकित किया।
खबर अपडेट हो रही है….
यह भी पढ़ें:
ट्रंप ने दी कब्जे की धमकी तो एक्टिव हुए डेनमार्क, ग्रीनलैंड के दूत; जानें अंदरखाने चल क्या रहा है
अमेरिका ने जब्त किया तेल टैंकर तो रूस ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बढ़ सकता है तनाव’
