
बांके बिहारी मंदिर। फाइल
मथुराः वृंदावन में भगवान बांके बिहारी का दर्शन करने इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को अब धक्का-मुक्की का सामना नहीं करना पड़ेगा। श्रद्धालु आसानी से ठाकुर जी का दर्शन कर सकें, इसके लिए शुक्रवार से नई रेलिंग व्यवस्था लागू कर दी गई।
प्रबंधन समिति के मुताबिक, विश्व प्रसिद्धि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार से नई रेलिंग व्यवस्था लागू की गई है। इसकते तहत अब श्रद्धालु गेट नंबर 3 और 5 से लाइन में जाकर करके सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कर सकेंगे।
श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की से मिलेगी राहत
उच्चाधिकार प्राप्त समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि इससे धक्का-मुक्की थमेगी और बुजुर्ग व महिलाएं आसानी से बांके बिहारी का दर्शन कर सकेंगे। इस फैसले से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और लोग आसानी से मंदिर में अपने आराध्य देव का दर्शन कर सकेंगे।
दर्शन करने के समय में किया गया था बदलाव
इससे पहले मंदिर में दर्शन के समय को बढ़ा दिया गया था। नए शेड्यूल के तहत,सर्दियों में दर्शन सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक होंगे, जिसमें श्रृंगार आरती सुबह 8 बजे से 8.15 बजे तक होगी। वहीं, गर्मियों में दर्शन अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम 4.15 बजे से रात 9:30 बजे तक होंगे। श्रृंगार आरती सुबह 7 बजे से 7.15 बजे तक होगी, जबकि राजभोग आरती के बाद और फिर रात 9.30 बजे शयन आरती के बाद दरवाज़े बंद हो जाएंगे।
नए साल पर उमड़ी थी भीड़
बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। नए साल पर लाखों लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने लोगों से 5 जनवरी तक न आने की अपील की थी।
