कहीं हाड़ कपा देने वाली ठंड और घने कोहरे की चादर, तो कहीं बारिश की पड़ने वाली है मार; जानिए मौसम का हाल


प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI)
प्रतीकात्मक फोटो

भारत इस समय मौसम को लेकर दो चरम छोरों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर जहां उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और घने कोहरे की चादर में लिपटा है, तो दूसरी तरफ दक्षिण भारत पर बंगाल की खाड़ी में उठे गहरे अवदाब का खतरा मंडरा रहा है, जिससे भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत की बात करें तो मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5-7 दिनों के दौरान जबकि मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों के दौरान शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है।

खबर अपडेट हो रही है…

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *